सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शिक्षा में वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चल राहा प्रयास अच्छे परिणाम नही दे सकता - नरेंद्र दुग्गड़

Vinod meghwani,,,एक खबर( विनोद मेघवानी )छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को लेकर चल रही प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी के मुख्य  प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र दुग्गड ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा चल रहा प्रयास अच्छे परिणाम नहीं दे सकता । दिल्ली मॉडल अपनाना स्वागत योग्य कदम है ,अच्छे परिणाम के लिए क्रमश  अच्छे शाला भवन, अच्छी साफ-सुथरी व्यवस्था, अच्छे विशिष्ट शिक्षक, अच्छी ट्रेनिंग आदि की प्रथम आवश्यकता है । आत्मानंद स्कूल हेतु शिक्षकों की सीधी नियुक्ति नहीं की गई है ,कुछ शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं, कुछ संविदा पर हैं । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने 3 जुलाई 2020 से 27 जुलाई 2020 तक 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आमरण अनशन किया था । छत्तीसगढ़ सरकार के आश्वासन के साथ अनशन समाप्त हुआ था।  सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए, युवाओं को रोजगार देना चाहिए ।आज प्रदेश भर में लाखों लोग नियमितीकरण के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लोगों को आजीविका की आवश्यकता है । आज छत्तीसगढ़ अलग राज्य के रूप में पिछले 2...

सिन्धी समाज के हर व्यक्ति ,छत्तीसगढ़ चेंबर के हर व्यापरी की सहायता के लिये हाजिर हूँ - राजेश वासवानी एकता पैनल

Vinod meghwani,,,*"सिन्धी समाज के हर व्यक्ति व छत्तीसगढ़ चेंबर के हर व्यापरी की सहायता के लिये हाजिर हु --- राजेश वासवानी ""* एक खबर ( विनोद मेघवानी ) आज हम आप को एक खबर के विशेष कार्यक्रम *" इनसे मिलिये में "*   में परिचय कराएंगे छत्तीसगढ़  रायपुर के सिन्धी समाज  के समाज सेवक श्री राजेश वासवानी  ओर छत्तीसगढ़ में मोबाइल के सबसे बड़े होलसेल , रिटेलर  विक्रेता है फर्म लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक के मालिक है । राजेश वासवानी 15 साल से चेंबर ऑफ कॉमर्स से  जुड़े है एक बार मंत्री ,ओर दो बार एकता पैनल से उपाध्यक्ष रह चुके है और वर्तमान में भी एकता पैनल से चेंबर में उपाध्यक्ष है । छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत युवा विंग में पिछले 12 साल से अध्यक्ष है राजेश जी बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक है और हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करते है वो हर किसी की मदद के लिये हमेशा ततपरता से कार्य मे सहयोग करते है । रायपुर में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा पर राजेश जी की पहल पर हेलिकॉप्टर से ,शोभायात्रा जिसमे 10 हजार सिन्धी बन्धु शामिल होते है  पर फूलों की वर्षा की जाती ...

बढ़ते कदम का एक ओर सहरानीय प्रयास ,,निशुल्क कोचिग हेतु ,,,

Vinod meghwani,,,,एक खबर ( विनोद मेघवानी ) *स्व. उमादेवी पुण्य स्मृति बढ़ते कदम निःशुल्क कोचिंग कैम्प क्र. 4 उद्धघाटन जानका री* संस्था बढ़ते कदम के अध्यक्ष  धनेश मटलानी  उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी एवम सुरेश रोचलानी जानकारी दी कि दिनांक 11/7/2021 को  पुराना काशीराम नगर में *मानवसेवा दिवस* के उपलक्ष्य में *स्व. उमादेवी पुण्य स्मृति बढ़ते कदम निःशुल्क कोचिंग कैम्प क्र. 4* का उद्धघाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में छ. ग. शासन के विधायक उत्तर *श्री कुलदीप जुनेजा जी*, रायपुर नगर निगम महापौर *श्री एजाज ढेबर जी*, वार्ड पार्षद *श्रीमति शीतल कुलदीप जी* शामिल हुवे।  के उद्धघाटन समारोह की सेवा में उपस्थित सदस्य  सुरेश रोचलानी   सुनील छतवानी  राजू झामनानी  बसन्त रोहरा  गोपाल चावला  राजू नत्थानी  सुन्दर गेमनानी  धनेश मटलानी  प्रेमप्रकाश मध्यानी  जस्सू राहुजा   नंदलाल मुलवानी  जगदीश चंदनानी  जगदीश गुडवानी  पवन माखीजा  इंद्रकुमार डोडवानी   कन्हैया डिंगवानी सुनील नारवानी  मनोज लछवानी  हरेश राम...

नरेश तेजवानी ( पार्षद ) मालवीय नगर रोड खोलने हेतु ,,धरना देंगे ,,

Vinod meghwani,,,,एक खबर एक खबर विनोद मेघवानी  ( ब्रेकिंग न्यूज ) आदरणीय स्वजन मेरे वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर में गुरुनानक नगर से मालवीय नगर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग विगत 3वर्ष से निगम प्रशासन की लापरवाही से बंद है।मेरी मांग लगातार विधायक श्री अरुण वोरा एवम महापोर धीरज बाकलीवाल से रही है कि श्री प्रमोद अग्रवाल को मुवावजा देकर उक्त मार्ग को जनहित में खोला जाये लेकिन निगम प्रशासन ने मुवावजा देने के बजाय भवन निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। इसलिये कल दिनांक 13.07.2021 दिन मंगलवार गुरद्वारा रोड स्वाद सागर होटल के सामने निगम प्रशासन के खिलाफ  सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सांकेतिक धरना देने जा रहा हुं मांग पुरी न होने पर आगे आंदोलन किया जायेगा। मेरा सर्व समाज ,समस्त जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर जनहित के मुद्दे पर आपका समर्थन चाहता हुँ।मेरी मांग सिर्फ इतनी है कि निगम प्रशासन मुवावजा देकर प्रमुख मार्ग को तत्काल खोले। नरेश तेजवानी पार्षद आमदी मंदिर वार्ड *क्रमांक* 24 नगर पालिक निगम दुर्ग

आप का कार्यकर्ता सम्मेलन 2023 चुनाव के लिये दिखाई ,,ताकत ,

Vinod meghwani,,,,,,,( एक खबर) आम आदमी पार्टी ने *कार्यकर्ता सम्मेलन में आप ने दिखाई ताकत शुरू की 2023 की तैयारी* *छत्तीसगढ़ में जनता शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार की आप दिल्ली मॉडल की तरह काम चाहती है-सुरेश कठेत*, *प्रदेश सह प्रभारी,आम आदमी पार्टी* *प्रदेश अब भ्रष्टाचार और शराब मुक्त हो*- *कोमल हुपेंडी* *पूरे देश मेंआम आदमी पार्टी ही ईमानदार राजनीति कर रही है। - छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय जी के निर्देशानुसार सह प्रभारी सुरेश कठैत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं । सुरेश कठैत प्रदेश सह प्रभारी छत्तीसगढ़ ने भनुप्रतापपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश की जनता अब शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल की व्यवस्था और स्वास्थ के लिए अच्छे अस्पताल व डॉक्टर की दूर दराज के गांव तक सुचारू एवम मूलभूत सुविधा चाहती है। जो वर्तमान में छ ग में दिखाई नहीं दे रहा है।  भनुप्रतापपुर में पत्रकारों से मिलकर कहा की पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूती के साथ विस्तार देते हुए पूरी ताकत के साथ सक्रिय...

यामिनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ में कराया ऑनलाइन ,,योगाभ्यास ,,

Vinod meghwani,,,,*यामिनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ में कराया निःशुल्क ऑनलाइन योगाभ्यास* एक खबर( विनोद मेघवानी) रायपुर: छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस 32 वें दिवस के कार्यक्रम में यामिनी शर्मा व उनके सहयोगी लोकेश वर्मा ने सैकड़ों की संख्या में जुड़े आम-जनमानस, योग डिग्री-डिप्लोमाधरियों, योग साधकों को ऑनलाइन योगाभ्यास करवाया! उन्होंने चकों के जागरण में किन किन योगिक क्रियाओं और आसनों को करना चाहिए, चक्रों का मानव जीवन में क्या प्रभाव है, चक्रों का जागरण कैसे मानव को आध्यात्मिक दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरत करते है साथ ही किस तरह चक्रों के जागरण से मनुष्य शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि पक्षों में लाभ प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर होता हैं इनका उन्होंने विस्तृत, सरल सहज शब्दों में वर्णन किया! चक्रों का जागरण मूलाधार चक्र से आरम्भ होकर स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्धि चक्र, आज्ञा चक्र और सहस्त्रार चक्र तक पहुंचता है, जिसमे मूलाधार चक्र के जागरण से भय दूर होता है । आप अपनी बातों को...

छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचयात ने गोल्डन रिकार्ड बनाया 36 वर्चुअल मींटिंग का सांसद फुलो देवी द्वारा राधा राजपाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान

Vinod meghwani,,,,*एक खबर( विनोद मेघवानी ),,,,,,,,,कोरोना संक्रमण से बचाव व समाज मे  जागरुकता हेतु  महिला कोंग्रस नेत्रि राधा राजपाल एवँ छतीसगढ़ सिंधी पंचायत  द्वारा लगातार प्रति रविवार 36 वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया।* *इस वर्चुअल मीटिंग में छग के स्वास्थ्य मंत्री माननीय सिंहदेव बाबा,चिकित्सकों, देश विदेश से अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।* *इस वर्चुअल मीटिंग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल किया गया।* *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस का सर्टिफ़िकेट आज 09/07/2021 को रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में राज्यसभा सांसद माननीय फूलो देवी नेताम जी, हेमा देशमुखजी, अनिता लोधीजी के समक्ष महिला कॉन्ग्रेस नेत्रि राधा राजपाल जी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस प्रदान किया गया  सोनल राजेश शर्मा के हाथों प्रदान किया गया।*