सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यामिनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ में कराया ऑनलाइन ,,योगाभ्यास ,,

Vinod meghwani,,,,*यामिनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ में कराया निःशुल्क ऑनलाइन योगाभ्यास*
एक खबर( विनोद मेघवानी)
रायपुर: छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस 32 वें दिवस के कार्यक्रम में यामिनी शर्मा व उनके सहयोगी लोकेश वर्मा ने सैकड़ों की संख्या में जुड़े आम-जनमानस, योग डिग्री-डिप्लोमाधरियों, योग साधकों को ऑनलाइन योगाभ्यास करवाया! उन्होंने चकों के जागरण में किन किन योगिक क्रियाओं और आसनों को करना चाहिए, चक्रों का मानव जीवन में क्या प्रभाव है, चक्रों का जागरण कैसे मानव को आध्यात्मिक दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरत करते है साथ ही किस तरह चक्रों के जागरण से मनुष्य शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि पक्षों में लाभ प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर होता हैं इनका उन्होंने विस्तृत, सरल सहज शब्दों में वर्णन किया! चक्रों का जागरण मूलाधार चक्र से आरम्भ होकर स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्धि चक्र, आज्ञा चक्र और सहस्त्रार चक्र तक पहुंचता है, जिसमे मूलाधार चक्र के जागरण से भय दूर होता है । आप अपनी बातों को दूसरों के सामने निर्भयता से रख पाते हैं । शरीर के निचले हिस्से को स्वस्थ रखने में यह चक्र जिम्मेदार है! स्वाधिष्ठान चक्र काम वासनाओं को नियंत्रित में सहायक है, संतानोत्पत्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है तो इस चक्र पर विशेष ध्यान दे कर इसे संयमित कर समस्या का निराकरण किया जा सकता है, मणिपुर चक्र का जागरण आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्रदान कराता है, अनाहत चक्र हृदय सम्बधी विकारों को दूर करता है, दया-करुणा का प्रबल भाव जागृत करता है, विशुद्धि चक्र स्वर को सरस् व मधुर बनाता है, आज्ञा चक्र के जागरण से स्मरण शक्ति बढ़ती है व एकाग्रता आती है और सहस्त्रार चक्र से मनुष्य जीवन को संयमित कर आध्यात्मिक के परम लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर हो जाता है!
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल चंद्राकर ने किया, श्री खोमेश साहू- महासचिव ने स्वागत कर, यामिनी शर्मा का संक्षिप्त परिचय दिया, श्री योगेश्वर साहू ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया!

 साथ ही इस कार्यक्रम में नवीन पटेल,संजीव कश्यप, ज्योति साहू, आकांछा चन्द्राकर, प्रियंका चन्द्राकर, शैलेंद्र वासनिक, रामेश्वर डौंडे इत्यादि केंद्रीय सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे, लाभान्वित हुए तथा श्रोता गणों  CA चेतन तरवानी साहब जी, रशिम नाइक जी, लिपिका वर्मा जी,भावना शर्मा, उमा, सहित अनेक योग जिज्ञासुओं ने अपने-अपने प्रश्न पूछे और उनका समाधान व निराकरण पाया! कार्यक्रम में रायपुर दुर्ग बिलासपुर जगदलपुर शक्ति रायगढ़ भोपाल अमरावती सतना जबलपुर इत्यादि अनेक शहरों से सहभागिता दर्ज हुई । प्रकार छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 7:45  में राज्य के जनमानस को संभावित कोरोना वायरस के तीसरी लहर से बचाने व स्वास्थ्य सम्वर्धन हेतु महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है!......

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...

पीसे गांव मिल में PDS चांवल की आपूर्ति पर उठते सवाल

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर इंडिया NEWS PORTAL | PRINT MEDIA दुर्ग संस्करण | विशेष रिपोर्ट | 21 अगस्त 2026 PDS के चावल की आपूर्ति पर उठे सवाल पीसेगांव क्षेत्र की दो राइस मिलों में पिछले लॉट के CMR जमा होने की स्थिति जांच का विषय सरकारी धान की मिलिंग और चावल जमा करने के नियमों के पालन पर निगाह; विभागीय रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक सत्यापन से स्थिति होगी स्पष्ट पीसेगांव/दुर्ग। दुर्ग-बालोद मार्ग स्थित पीसेगांव क्षेत्र में संचालित दो राइस मिलों से संबंधित कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की शासकीय जमा स्थिति को लेकर सवाल सामने आए हैं। उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह विषय खाद्य विभाग एवं संबंधित शासकीय एजेंसियों के रिकॉर्ड से सत्यापन का है। सरकारी धान मिलिंग व्यवस्था में मिलर्स को आवंटित धान की मिलिंग के बाद निर्धारित नियमों और समय-सीमा के अनुसार तैयार चावल संबंधित शासकीय व्यवस्था में जमा करना होता है। ऐसे में यदि किसी मिल के पिछले लॉट का CMR निर्धारित मात्रा में जमा नहीं हुआ है, तो संबंधित विभाग द्वारा रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया जाना महत्वपूर्ण है। 🔎 जांच में किन बिंदुओं पर हो सकता है...