सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहिंणी सोच के बहुरानी सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन सन्त सांई युधिष्ठिर लाल जी ने किया

Vinod meghwani,,,एक खबर ( vinod meghwani ) *सुहिणी सोच के बहुरानी सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन संत साईं युधिष्ठिर लाल जी द्वारा।* सुहिणी सोच द्वारा बहुरानी सम्मेलन का आयोजन 2 अक्टूबर 2021 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में होने जा रहा है इसी संदर्भ में शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल जी द्वारा इस संस्था के सदस्यों के साथ ब्रोशर का विमोचन किया गया। संस्था के संस्थापक मनीषा तारवानी और अध्यक्ष पायल जसवानी ने अपने कार्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी इतने प्रभावी ढंग से दी कि वहां पर बैठे श्रद्धालुओं के साथ संतयुधिष्ठिर लाल भी अभिभूत हो गए और उन्होंने तुरंत 50 पास बुक करवा ली। इस सम्मेलन के लिए संत युधिष्ठिर लाल जी को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने सुहिणी सोच संस्था को अपना आशीर्वाद दिया तथा इस कार्यक्रम की सफलता हेतु उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।  उन्होंने कहा सिंधु सभ्यता, सिंधु संस्कृति, अपने रीति रिवाज और अपनी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए एवं रिश्तो में मधुरता लाने के लिए सुहिणी सोच एक प्रेरणादायक सम्मेलन करवाने जा रही है। उन्होंने सभी सिंधी परिवार

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल बरड़िया ने

Vinod meghwani,,,,एक खबर  ( vinod meghwani ) रायपुर के नवनियुक्त नगर पुलिस अधीक्षक (एस पी) श्री प्रशांत अग्रवाल जी से छ ग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल बरडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजधानी  रायपुर के नव प्रभार हेतु बधाई के साथ साथ कार्य में सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं गई।  प्रसन्न मन से एस पी महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को स्वागत किया,धन्यवाद दिया। छ ग सराफा एसोसिएशन की ओर से त्यौहारों के मौसम में सराफा बाजार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु निवेदन किया।  नगीना जेम्स, नाहटा मार्केट में हुई चोरी के मामले में मुख्य दोनों आरोपी प्रकाश एवं भंवरलाल अभी तक फरार हैं,पर चिंता जताई,और आरोपीयों को शीघ्र पकड़ने हेतु निवेदन किया।एस पी महोदय ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुजरिमों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुलाकात सौहार्द पूर्ण माहौल में बहुत ही सुन्दर ढंग से हुई। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अनिल बरडिया, महामंत्री नरेंद्र दूगड़, कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली, मंत्री दीपचंद कोटड़िया,सह मंत्री जितेंद्र गोलछा, संतोष सोनी एवं विधि समिति के प्रकाश झाबक उपस्थित