सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिला आयोग के नये सदस्य को कार्यभार मिला

Vinod meghwani,,,,*छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य को  अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग में सौपा कार्यभार*



एक खबर (छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव राधा राजपाल )  राज्य महिला आयोग के लिए 5  सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, जिसमे से आज आयोग कार्यालय में 1 सदस्य श्रीमती अनीता रावटे ने अपनी उपस्थिति दी। 
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनीता रावटे को आयोग कार्यालय के सदस्य के पद का कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, श्री भूपेश बघेल  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है।आज के दिन आयोग में  नवनियुक्त सदस्य श्रीमती अनिता रावटे ने अपना पदभार ग्रहण किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री जी के सपने के अनुरूप इस पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय देने, सशक्त करने तथा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मिलकर एक टीम की तरह कार्य करेंगे। 
   इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य श्रीमती अनीता रावटे ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के समक्ष पदभार ग्रहण की हूँ। महिला आयोग, महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए बना हुआ है। पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए हम  अध्यक्ष के दिशा निर्देश के अनुरूप सतत् कार्यरत रहेंगे।

   कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर नवनियुक्त सदस्य के क्षेत्र से श्रीमती उषा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद, राधा राजपाल, गंगा यादव, ममता राय, आशा चौहान, बिंदुरानी प्रसाद, सायरा खान, नीलू ठाकुर, पिंकी बाघ, अरुणा शुक्ला अध्यक्ष महिला नागरिक बैंक, महासमुंद, राजेश्वरी तिवारी, सुनीता देवांगन, नैनी, शंकर पांडे, डॉ जॉर्ज रावटे, अभिनय रावटे, अनिता प्रकाश, गणेश जाधव, शुशील रनवी, रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, कमली साहू, अर्चना गुप्ता, त्रिवेणी साहू कुरूद, उमा साहू सहित जनप्रतिनिधिगण और महिला आयोग की सचिव श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...