सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शुकराना ओर मुस्कराना से हारेगा कोरोना - साध्वी डॉ प्राग्भा विराट

 एक खबर रायपुर ( vinod meghwani)


*सुक़राना और मुस्कुराना  से होगी कोरोना की हार - साध्वी डॉ. प्राग्भा विराट*


रायपुर ! भारतीय सिंधु सभा राष्ट्रीय युवा शाखा द्वारा आयोजित वेबनार में यह विचार रखे साध्वी डॉ. विराट ने . आज के जूम मीटिंग का विषय था - *डर से कैसे जीते* कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने सभी स्वागत करते आज के विषय की प्रासंगिकता को बताते हुए साध्वी डॉ प्राग्भा विराट का सदन से परिचय कराया. तत्पश्चात अपने उद्बोधन में साध्वीजी ने आज के विषय को चार भागों संक्रमण का डर, मानसिक दबाव का डर, व्यापार में हानि का डर और अपनो को खोने का डर  में बांटकर कहा कि इससे पहले भी अनेक आपदाएं और वायरस आ चुके हैं फिर अब हम क्यों घबरा रहे हैं, हमें अपने जीवन में सदा आशावादी होना होगा जिस प्रकार हम अपने घर में मांगलिक कार्य में बुलाने वालों की लिस्ट बनाते हैं ठीक उसी तरह हमें कोरोना की बात ही नहीं करनी है, क्योंकि हमें उसे अपने पास नहीं बुलाना है यदि हम ऐसी नकारात्मक बातें करते और सुनते रहेंगे तो अवश्य ही मानसिक दबाव में आ जाएंगे इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अपने मित्रों को याद करो उन्हें यह मैसेज भेज कर स्मरण कराएं कि उनकी वजह से मुझे यह रह खुशी प्राप्त हुई है, पाज़िटिव मैसेज भेजें अपने परिवार को भरपूर प्यार करें. साथ ही इन दिनों अनेक लोग व्यापार की हानि को लेकर चिंतित हैं पर इस समय का सदुपयोग करते हुए जीवन के उन शौक को गूगल की दुनिया से जुड़कर पूरा करें और आनंदित होएं हम चिंता में आकर आज के आनंद को खो रहे हैं! ये माना विपत्तियां बिना सूचना के ही आती हैं परंतु समय के साथ-साथ उसके लिए यथासंभव उचित व्यवस्था करना भी धर्म है और हम सबसे ज्यादा डरते कि मेरे अपने कहीं खो ना जाएं परंतु मृत्यु यह एक अटल सत्य है जिससे किसी को इंकार नहीं फिर क्यों घबराना चाहे कोरोना हो या कोई और कारण हमें मृत्यु से भयमुक्त होकर आनंदित जीवन जीना चाहिए और इसका मूल मंत्र सिर्फ सिमरन और प्यार है अपनों को ईश्वर को सदा याद करें और सभी से प्यार करें 


कार्यक्रम को संत युधिष्ठिर लाल जी भोपाल से भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महासचिव भगवान दास सबनानी एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने भी संबोधित किया आज के वेबनार भारतीय सिंधु सभा युवा और वरिष्ठ सदस्य विभिन्न राज्यों एवं नगर की पूरी टीम जुड़ी थी


धन्यवाद


*सीए चेतन तारवानी*

अध्यक्ष

भारतीय सिंधु सभा 

राष्ट्रीय युवा शाखाhttps://www.facebook.com/chetan.tarwani

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...