सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवकार जेव्लर्स गुढियारी रायपुर में ,,चोरी,,

Vinod meghwani,,,,,,,एक खबर( vinod meghwani ) नवकार ज्वेलर्स गुढियारी रायपुर में २ अक्टूबर २०२१ की रात्रि में एक गिरोह के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार सुबह ११ बजे दुकान खोलने के समय पता चला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। धटना की जानकारी मिलते ही छ ग सराफा एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र दूगड़, मंत्री दीपचंद कोटड़िया,विधि सलाहकार समिति प्रमुख एवं छ ग चेम्बर आफ कामर्स के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा तुरंत घटना स्थल पहुंचेऔर लगभग चार घंटे रहकर पूरा सहयोग किया। वरिष्ठ अधिकारीगण एस पी रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल,ए जी आई श्री अभिषेक माहेश्वरी ,क्राइम  इंस्पेक्टर श्री गिरीश तिवारी ,गुढियारी थाना टी आई विवेक दुबे एवं टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। छ ग सराफा एसोसिएशन की टीम ने लगातार चोरी की वारदात को लेकर वरिषठ अधिकारियों के समक्ष चिंता जाहिर की।  पुलिस विभाग से अपेक्षा है कि समस्या का उचित समाधान हो। मुजरिमों को शीघ्र पकड़ा जाय।   महामंत्री -नरेंद्र दूगड़   मंत्री - दीपचंद कोटड़िया विधि समिति प्रमुख -उत्तम गोलछा अरिहंत

सहिंणी सोच के बहुरानी सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन सन्त सांई युधिष्ठिर लाल जी ने किया

Vinod meghwani,,,एक खबर ( vinod meghwani ) *सुहिणी सोच के बहुरानी सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन संत साईं युधिष्ठिर लाल जी द्वारा।* सुहिणी सोच द्वारा बहुरानी सम्मेलन का आयोजन 2 अक्टूबर 2021 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में होने जा रहा है इसी संदर्भ में शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल जी द्वारा इस संस्था के सदस्यों के साथ ब्रोशर का विमोचन किया गया। संस्था के संस्थापक मनीषा तारवानी और अध्यक्ष पायल जसवानी ने अपने कार्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी इतने प्रभावी ढंग से दी कि वहां पर बैठे श्रद्धालुओं के साथ संतयुधिष्ठिर लाल भी अभिभूत हो गए और उन्होंने तुरंत 50 पास बुक करवा ली। इस सम्मेलन के लिए संत युधिष्ठिर लाल जी को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने सुहिणी सोच संस्था को अपना आशीर्वाद दिया तथा इस कार्यक्रम की सफलता हेतु उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।  उन्होंने कहा सिंधु सभ्यता, सिंधु संस्कृति, अपने रीति रिवाज और अपनी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए एवं रिश्तो में मधुरता लाने के लिए सुहिणी सोच एक प्रेरणादायक सम्मेलन करवाने जा रही है। उन्होंने सभी सिंधी पर...

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल बरड़िया ने

Vinod meghwani,,,,एक खबर  ( vinod meghwani ) रायपुर के नवनियुक्त नगर पुलिस अधीक्षक (एस पी) श्री प्रशांत अग्रवाल जी से छ ग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल बरडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजधानी  रायपुर के नव प्रभार हेतु बधाई के साथ साथ कार्य में सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं गई।  प्रसन्न मन से एस पी महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को स्वागत किया,धन्यवाद दिया। छ ग सराफा एसोसिएशन की ओर से त्यौहारों के मौसम में सराफा बाजार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु निवेदन किया।  नगीना जेम्स, नाहटा मार्केट में हुई चोरी के मामले में मुख्य दोनों आरोपी प्रकाश एवं भंवरलाल अभी तक फरार हैं,पर चिंता जताई,और आरोपीयों को शीघ्र पकड़ने हेतु निवेदन किया।एस पी महोदय ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुजरिमों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुलाकात सौहार्द पूर्ण माहौल में बहुत ही सुन्दर ढंग से हुई। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अनिल बरडिया, महामंत्री नरेंद्र दूगड़, कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली, मंत्री दीपचंद कोटड़िया,सह मंत्री जितेंद्र गोलछा, संतोष सोनी एवं विधि समिति के प...

आयुष्मान योजना में सभी वर्ग को 5 लाख का बीमा कवर मिले ये भेद भाव क्यों : विनोद मेघवानी

Vinod meghwani,,,,*"प्रधानमंत्री  जी  और  सभी राज्यों के मुख्यमंत्री आयुष्मान  योजना  में बदलाव करे । 5 लाख का बीमा कवर सभी वर्ग को मिले--- विनोद मेघवानी """*   आयुष्मान योजना एक बेहतरीन योजना बन सकती है । भारत के माध्यम वर्ग और ओर निम्नवर्गीय की जनता के लीये । भारत सरकार द्वारा ये योजना हर नागरिक के लिए लागू की गई है । बी पी एल राशनकार्ड वालों को 5 लाख का बीमा कवर है और ए पी एल राशनकार्ड वालों के 50 हजार का बीमा कवर है  ।  ये योजना हर राज्य सरकारें अलग अलग नामों से या मिलते जुलते नामों से संचालित कर रही है  । इस आयुष्मान योजना  में जो कमी है और जिसका लाभ जनता को नही मिल राहा है वो हम आप से मुख्यमंत्री जी से देश के प्रधानमंत्री जी से शेयर कर रहे । सर्व प्रथम एपीएल ओर बीपीएल कार्ड धरीयो का भेद भाव मिटाया जाए देश के सभी नागरिकों को 5 लाख का बीमा कवर मुफ्त मिले । दूसरा शरीर की सभी बीमारियों को योजना में शामिल किया जाये नाखून से लेकर बाल तक ,दांत दर्द हो कमर दर्द , या हड्डी टूटी हो या केंसर ,या कोरोना हो हर प्रकार की बीमारी का निशुल्क ई...

स्वामी हरिगिरि वर्सी महोत्सव आज से

Vinod meghwani,,,,,,एक खबर  *स्वामी हरिगिर महाराज का 53 वां वर्सी महोत्सव आज से* *वसण शाह दरबार से साईं ओमी राम द्वारा रायपुर स्वामी हरिगिर महाराज वर्सी में सत्संग प्रवचन* रायपुर। स्वामी हरिगिर महाराज का 53वां वर्सी महोत्सव आज दिनांक 20 अगस्त से शताब्दी नगर तेलीबांधा में स्थित स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला जय शक्ति धाम समिति में साईं आनंदगिर  महाराज बाबा झंगल दास वाधवा  परिवार के सानिध्य में बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया जायेगा। तीन दिवसीय वर्सी महोत्सव का प्रारंभ आज दिनांक 20अगस्त दिन शुक्रवार (प्रथम दिवस) को प्रातः 9 बजे दुर्गा माता पाठ आरंभ प्रातः 11 बजे अखण्ड पाठ साहेब आरंभ *(अम्मा मीरा देवी दरबार के साथ सानिध्य में भाई गोविंद सिंह द्वारा)* दोपहर 1:00 बजे स्वामी हरि गिरि महाराज धर्मशाला प्रवेश उद्घाटन एवं ब्राह्मण भोजन( महंत श्री अनंत पुरी गोस्वामी जी वर्तमान 24 वे पीठाधीश्वर श्री दुर्गा मंदिर लिली चौक रायपुर एवं श्री अजित कुकरेजा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य के सानिध्य में) दोपहर 2:00 भंडारा 4:00 बजे स्वामी हरि गिरि महाराज की स्मृति बाबा रात्रि 7:00 बजे दुर्गा माता मंदिर म...

अमेरिका ने क्यों ,,,छोड़ा अफगानिस्तान -- विनोद मेघवानी

Vinod meghwani,,,,,,एक खबर ( vinod meghwani ) *" ये लेख है  जो काल्पनिक है पर आज के हालातों पर है ,,,,,,,,विशेष लेख ""* अफगानिस्तान पर  *" तालिबान का कब्जा "* *"अमेरिका मे चुनाव के बाद ट्रंप सरकार गिर गई और जो बाइडन की सरकार बनी तभी तय हो गया था ।  अमेरिका अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाया गा क्योंकि अब अफगानिस्तान अमेरिका के लिये सरदर्दी ओर फिजूलखर्ची ओर समय बर्बाद करने का ठिकाना बन गया था । अगर विश्लेषण किया जा जांच की जाये तालिबान इन 20 साल तक खामोश क्यों था और इन 20 साल में तालिबान इतना ताकतवर कैसे हो गया कि उसने अमेरिका के होते हुऐ अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया । दरअसल तालिबान को नेस्तनाबूद करने वाला भी अमेरिका का है और तालिबान को ताकतवर बनाने वाला ओर अफगानिस्तान को तालिबान के कब्जे में दिलवाने वाला भी अमेरिका है। अमेरिका हमेशा अपना फायदा देखता है वो अपने दोस्त और दुश्मन आर्थिक फायदे ओर नुकसान के लिये बनाता है। जब सोवियत संघ था तो वो अमेरिका की आंख की किरकिरी था इसलिए अमेरिका उस समय अफगानिस्तान में अपना सैन्य ठिकाना पाकिस्तान के साथ मिलकर बनाया थ...

53 वां वर्सी महोत्सव स्वामी हरिगिरि महाराज का जय शक्ति धाम तेलीबांधा में मनाया जाएगा 20 अगस्त से

Vinod meghwani,,,,,एक खबर सूत्रों से मिली खबर ,,,, *साईं राम चंद के नगर आगमन पर स्वागत तीन दिवसीय वर्षी महोत्सव 20 अगस्त से* स्वामी हरिगिर महाराज 53वाँ वर्षी महोत्सव 20 अगस्त से 22 अगस्त तक तीन दिवसीय वर्षी महोत्सव  जय  शक्ति धाम स्वामी  हरिगिर महाराज धर्मशाला तेलीबांधा रायपुर में मनाया जाएगा । कार्यक्रम की तैयारीयों हेतु उल्हासनगर से वर्तमान पिठाधिस साईं राम चंद जी का रायपुर नगर में आगमन हुआ है सदस्यों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया । इस वर्षी महोत्सव में देश के अलग अलग शहरों से श्रद्धालुगण शरीक होंगे जिसमें मुख्य रूप से उल्हासनगर मुंबई बड़ोदरा भुसावल खंडवा जालना भोपाल बालाघाट सुरत बूरहानपुर विदिशा नागपुर बिलासपुर इंदौर ग्वालियर जलगाँव कवर्धा गोंदिया दिल्ली भिलाई कटनी एवं रायपुर शहर से अनेको श्रद्धालुगण पधारेंगे । जय शक्तिधाम समिति के अध्यक्ष मोहन तेजवानी कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी लधा राम नागवानी प्रताप पोपटानी मनीषा तारवानी सुप्रिया तेजवानी दिनेश तारवानी सोमेश तारवानी जिया तेजवानी ने साईं जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया साँई जी के साथ उनकी धर्मपत्नी मीना भाभी माँ...