सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मासूम ,बच्चों की जान जोखिम में न डाले -- डॉ मनोहर लहजाI

Vinod meghwani,,,एक खबर( विनोद मेघवानी ) राजधानी रायपुर मे कोरोना के मामलों मे लगातार वृद्धि हो रही है । जिला प्रसासन द्वारा शहर में आधा दर्जन से ज्यादा कंटैनमेंट जो़न घोषित किए गए हैं। राजधानी रायपुर मे 17 और दुर्ग मे 11 नए संक्रमितों सहित हमारा छत्तीसगढ़ संक्रमितों के मामले में 250 का आंकड़ा छूने जा रहा है । वहींं कोरबा में स्कूल खुलते ही आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इन सबके बावजूद स्कूल खोले जाने का निर्णय पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है। मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल खोले जाने का हम पुरजोर विरोध करते हैं और आपसे आग्रह करते हैं कि वर्तमान हालात को देखते हुए , बच्चों की जान को जोखिम में ना डाला जाए ।  ********* *********             डॉ. मनोहर लहेजा                जिला अध्यक्ष   नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन                 रायपुर , छ. ग.       मो. नं.   93023 41317.

रायपुर वेक्सिनेशन सेंटर टॉप ,, फाइव ,, में बढ़ते कदम ,,,

Vinod meghwani,,,*एक खबर /बढ़ते कदम संस्था ने बहुत ही कम समय में ही*  *रायपुर वैक्सिनेशन सेंटर के टाॅप 5 में*  निःशूल्क वैक्सिनेशन सेंटर में 4442 लोगों ने वैक्सिन शिविर का लाभ प्राप्त किया एक खबर रायपुर. )*संस्था बढ़ते कदम के अध्यक्ष धनेश मटलानी, मीडिया प्रभारी राजू झामनानी एवं उपाध्यक्ष प्रेेमप्रकाश मध्यानी ने बताया कि बड़े गर्व की बात है कि जो भी वैक्सिनेशन सेंटर रायपुर में (मेकाहारा, शहीद स्मारक कैटेगरी के सर्वसुविधा युक्त वाले) लगातार चल रहे है। उनमें बहुत ही कम समय में ही बढ़ते कदम का सेंटर पाॅचवें स्थान पर आ गया है। संस्था ने विषेष सहयोगी छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इण्डस्ट्रीज एवं काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के सहयोग से इस सेवा का प्रारंभ 24 जून 2021 दिन गुरूवार से शुरूआत की। संस्था की इस सेवा के पहले ही दिन 110 लोगों से लेकर अभी तक निःशूल्क वैक्सिनेशन सेंटर में 4442 लोगों ने वैक्सिन शिविर का लाभ ले चुका है।  संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुनील नारवानी, नंदलाल मूलवानी एवं राजू भाई तारवानी ने बताया कि  बढ़ते कदम संस्था की निःशूल्क वैक्सिनेशन सेंटर में लगातार सेव...

महिला आयोग के नये सदस्य को कार्यभार मिला

Vinod meghwani,,,,*छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य को  अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग में सौपा कार्यभार* एक खबर (छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव राधा राजपाल )  राज्य महिला आयोग के लिए 5  सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, जिसमे से आज आयोग कार्यालय में 1 सदस्य श्रीमती अनीता रावटे ने अपनी उपस्थिति दी।  इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनीता रावटे को आयोग कार्यालय के सदस्य के पद का कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, श्री भूपेश बघेल  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है।आज के दिन आयोग में  नवनियुक्त सदस्य श्रीमती अनिता रावटे ने अपना पदभार ग्रहण किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री जी के सपने के अनुरूप इस पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय देने, सशक्त करने तथा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मिलकर एक टीम की तरह कार्य करेंगे।     इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य श्रीमती अनीता रावटे ने सरकार के शीर्ष नेतृत्...

तालिबान की बर्बरता देखे ,, वारदात ,आजतक , एक खबर

Vinod meghwani,,,,,एक खब र (विनोद मेघवानी ) अफगानिस्तान ( आजतक की एक खबर वारदात वीडियो देखें  Taliban cross brutality, kills Afghan  बर्बरता की हदों से आगे निकला तालिबान, पत्थरों से मार कर ली नौजवान की जान 30 जुलाई 2021 अफगानिस्तान से अमेरिकी फ़ौज की वापसी के बाद तालिबान ने फिर से वही हरकतें शुरू कर दी हैं, जिसके लिए वो जाना जाता है. कहीं वो बेगुनाह लोगों को लाइन से खड़ा कर गोली मार रहा है, कहीं किसी निहत्थे को पकड़ कर उसका सिर क़लम कर रहा है, कहीं बस्तियां उजाड़ रहा है, तो कहीं किसी की पत्थरों से मार-मार कर उसकी हत्या कर रहा है. भारतीय पत्र कार दानिश सिद्दीकी का क़त्ल हो या फिर अफगानिस्तान के कॉमेडियन खाशा ज्वान की हत्या, तालिबान का चेहरा लगातार बेनकाब हो रहा है. इस बार तो तालिबान बर्बरता की हदों से आगे निकल गया है. एक नौजवान की पत्थरों से मार-मार कर जान ले ली है. सोशल मीडिया में ये क़त्ल का वीडियो वायरल हुआ है. देखें वारदात का

एक नई पहल ने ,, प्रभजनों ,,,के लिए बनाया ,,अपना घर ,,,

Vinod meghwani,,,,,,,एक खबर ( विनोद मेघवानी ) सूत्रों मिली खबर            ( विजय दुसेजा ) एक नई पहल के सतत प्रयासो से मिला वृद्धा को अपना घर  --------------------------------- बिलासपुर रायपुर हाइवे पर सरगांव के पास रोड किनारे बेसुध पड़ी एक निशक्त वृद्ध महिला पर एक राहगीर हितेश  शुक्ला की नजर पड़ी महिला के नाजुक हालात को समझ हितेश जी ने इसकी सूचना एक नई पहल की संयोजिका व अपना घर आश्रम की प्रदेशाध्यक्षा रेखा आहूजा जी को दी -             रेखा जी के संज्ञान व सरगांव थाने के थाना प्रभारी पराग केसर की सहृदयता व तत्परता से एक पुलिस वाहन में महिला कांस्टेबल बिरिज मैडम के साथ उस अज्ञात महिला को बिलासपुर ला कर सिम्स में एडमिट करने के पश्चात् अन्य प्राथमिक इलाज व कोरोना टेस्ट आदि करवाने के बाद अपना घर आश्रम में पुनर्वासित किया गया जहां महिला पूर्णतः स्वस्थ है इस नेक कार्य में हंगर फ्री बिलासपुर के संयोजक संगम सोनी का विशेष योगदान रहा जिन्होने मध्य रात्रि को उस महिला को सकुशल अपना घर के प्रांगण में पहुंचाया -      ...

आंदोलन ,, 8 अगस्त ,दिल्ली चलो पुराने कानून जलाने --अश्वनी उपाध्याय

Vinod meghwani,,,,,,, एक खबर( विनोद मेघवानी ) दिल्ली सूत्रों से मिली खबर सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रवादी, हिन्दूवादी वरिष्ठ वकील श्री अश्वीनी उपाध्याय 8 अगस्त 2021 को दिल्ली मे पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ की टीम के साथ उन पुराने ओर अंग्रेजो के द्वारा बनाए गए 200 काले ओर घटिया कानूनों को बदलने ओर हटाने के लिए आंदोलन करने जा रहे है जिनको बनाकर अंग्रेजो ने इस देश को लुटा था, इस देश की सनातन संस्कृति,शिक्षा पद्धति (गूरुकुल) को नष्ट किया था ओर अंग्रेजों के बाद इन घटिया कानूनों के द्वारा कांग्रेसी, वामपंथी, कम्युनिस्ट और अलगाववादी जैसी राष्ट्रविरोधी सरकारों ने इस देश को लूटा, देश का इतिहास बदला ओर इन कमजोर कानूनों की मदद से ही ये सारे राष्ट्रविरोधी राजनीतिक दल अब तक देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं !!! हिंदुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं ,  इन कानूनों की वजह से ही देश का हिंदू देश में ही केरल, कश्मीर, बंगाल जेसे राज्यों से पलायन करने को मजबूर हुआ ओर इन राज्यो मे हिंदु ओर हिन्दू संस्कृति कमजोर हो गई या नष्ट हो गई इस आंदोलन में  अश्विनी उपाध्याय जी के साथ देश के उच्च शिक्षित ओर उच्च पदों पर सेवा द...

टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने भारत को जिताया सिल्वर पदक,,,

Vinod meghwani,,,,टोक्यो ( जापान ) ओलंपिक सूत्रों से मिली खबर  एक खबर( टोक्यो जापान ) विनोद में मेघवानी  मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया और 49 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला | चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया. इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था| | चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया. मीराबाई चानू को पीएम मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है. भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता. मीराभाई भारोत्तोलन में रजत पदक जीतन...