सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंग्ला देश पे ट्रंप का बयान ------vinod raja


Vinod raja meghwani (sampadak)
एक खबर (विनोद राजा मेघवानी) बंग्ला देश में हिंदुओं पर जो अत्याचार किए इस पर मोदी ने रणनीति से काम लिया और अब बंग्ला देश के हालत बदलेंगे।
ट्रंप की टिप्पणी ने बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल मचाई
भारत का बांग्लादेश में
अमेरिकी रुख से देर तक बांग्लादेशी सत्ता में रहने की यूनुस की मंशा झटका लग सकता है।
 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका का दौरा किया है। पीएम मोदी के साथ एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। खासतौर से मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार और उनका समर्थन कर रहे दक्षिणपंथी इस्लामी दलों की फिक्र बढ़ी है। ट्रंप ने बांग्लादेश में भारत के कदम का समर्थन करने का संकेत दिया है, जिससे नई दिल्ली के विरोधी यूनुस की टेंशन बढ़ सकती है।
 डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बांग्लादेश को प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ेंगे। ट्रंप के बयान से साफ है कि अमेरिका बांग्लादेश में शामिल नहीं होना चाहता और भारत के साथ चलेगा। ट्रंप के इस रुख ने यूनुस सरकार और देश के इस्लामवादियों के गणित को बिगाड़ दिया है, जो भारत विरोधी हैं। ये भारत के पूर्वोत्तर में उग्रवादी समूहों का समर्थन करके दिल्ली के सामने मुसीबत खड़ी करने की कोशिश करते रहे हैं।
ट्रंप के सत्ता में आने से बिगड़ा यूनुस का खेल
यूनुस के बारे में माना जाता है कि उनको अमेरिकी डीप स्टेट, पाकिस्तान और तुर्की के कुछ तत्वों ने सत्ता में बिठाया। वह खुद को सत्ता में मजबूत करने के लिए अमेरिका से क्लिंटन फाउंडेशन जैसे अपने संरक्षकों पर भरोसा कर रहे थे। अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में आने और अमेरिकी डीप स्टेट के विदेशी प्रभाव को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करने से यूनुस और बांग्लादेश के इस्लामवादियों की योजनाएं धरी रह गई हैं।
मोहम्मद यूनुस और इस्लामी पार्टियों के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि अमेरिका की ओर से बांग्लादेश को भारत पर छोड़ा जा रहा है। ट्रंप के बयान ने उन्हें एहसास करा दिया है कि भारत के खिलाफ कदम दिल्ली की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा और अमेरिका से उनको मदद नहीं मिलेगी। ट्रंप के बयान ने मुख्यधारा के लोकतांत्रिक दलों, खासतौर से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का मनोबल बढ़ाया है। बांग्लादेश में जल्दी चुनाव चाहती है लेकिन यूनुस संसदीय चुनावों को टालने में लगे हैं।
चुनाव पर जोर देगा भारत
डोनाल्ड ट्रंप के रुख के बाद नई दिल्ली अब बांग्लादेश में जल्द संसदीय चुनाव कराने पर जोर देगी। स्वराज्य से बात करते हुए एक शीर्ष भारतीय अधिकारी ने कहा कि दिल्ली ने ट्रंप प्रशासन को आश्वस्त किया है कि बांग्लादेश में जल्द चुनाव देश में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि हमने वॉशिंगटन में नए प्रशासन को इस बारे में बताया है और वे हमारे साथ हैं।
बांग्लादेश में क्या है मोहम्मद यूनुस का 'ऑपरेशन डेविल हंट', शेख हसीना के समर्थकों के लिए काल ?
अधिकारी ने कहा कि भारत इस साल के अंत तक यूनुस सरकार को संसदीय चुनाव कराने के लिए मजबूर करने की कोशिश करेगा। ढाका में एक निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने से इस्लामवादियों और दूसरे गुट खुद ही हाशिए पर चले जाएंगे। इससे शेख हसीना की अवामी लीग के लिए भी राजनीतिक क्षेत्र में वापसी का मार्ग प्रशस्त होगा। अब भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी अपनी राजनीति से बंग्ला देश के हिन्दुओं की रक्षा करेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...