Vinod raja meghwani (sampadak
)एक खबर (vinod raja meghwani सूत्रों से मिली खबर अनुसार
गुण्डरदेही। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रमोद जैन सहित सभी पार्षदों को विजयी बनाने को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक राजेन्द्र रॉय, विरेन्द्र साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी कमान संभाल ली है। प्रमोद जैन द्वारा नामांकन दिन से ही नगर के पन्द्रह वार्डों में पहुंच आर्शीवाद लेने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर निकाय चुनावों को लेकर जोश भर रहे है। प्रत्याशी प्रमोद जैन ने कहा कि जिस प्रकार आमजनों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण समर्थन देकर देश, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है।
प्रमोद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया था। अब सरकार अपना काम और मजबूत करने के लिए नगर सहित जिला, जनपद, ग्राम पंचायत में कमल खिलाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एक- एक घर पहुंचकर मतदाताओं से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धि बताते हुए भाजपा के पक्ष में लोगों को मतदान करने के लिए अपील कर रहे है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर ने कहा कि इस नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को शुभ संकेत मिल रहा है, क्योंकि हमारे कार्यकाल में नगर पंचायत में विकास का नींव रखते हुए गरीब लोगों को आवास, माता- बहनों को महतरी वंदन योजना राशि मिल रही है। यह चुनाव भाजपा प्रत्याशिओं जनता के भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शा रहा है। भाजपा अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। ट्रिपल इंजन की सरकार यानि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, अब नगरीय निकायों में भी भाजपा की शहरी सरकार बनाना। गुंडरडीह के
पूर्व विधायक राजेन्द्र रॉय ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। देश और प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे हैं। निकाय के तीसरे इंजन की सरकार बनेगी, जिससे विकास तीन गुना गति से आगे बढ़ेगा। त्रिस्तरीय नगरीय ग्राम पंचायत चुनाव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता फिर से उत्साहवर्धन है। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए रणनीति के तहत काम कर रहे है। जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई है, उसी तरह से एक बार से निकेय चुनाव में भाजपा की नगर, ग्राम सरकार बनाने के लिए काम कर रहे है।
भाजपा नेता अश्वनी यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और काम-काज को जन-जन तक पहुंचाने का काम करने के साथ ही केंद्र सरकार ओर प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं को लेकर भी जनता जनार्दन तक पहुंचाने का काम हो रहा हे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
4000