सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिंधु सभा की इकाईयां देश भर भूमिपूजन के उत्सव में दीये जलाएंगे

सेवा         संगठन           संस्कार   
      *भारतीय   सिन्धू   सभा*
———————————————
अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम मन्दिर के शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री का आभार व देशवासियों व समाज को बधाई ।
*देशभर में भारतीय सिंधु सभा ईकाइयों द्वारा किया जायेगा दीपोत्सव*
भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर के सीए चेतन तारवानी ने राष्ट्र की प्रेस विज्ञप्ति को प्रस्तुत कर बताया 

3 अगस्त: भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक में आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन/शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, उप्र के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का आभार प्रकट किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवाणी जी (मुम्बई) ने की ।
    सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी (भोपाल) ने कहा कि 500 वर्षाें के संघर्ष तथा लाखों बलिदानों के बाद आये ऐसे शुभ अवसर पर सभी संतो, महात्माओं व वरिष्ठजनों का सम्मिलित होना गर्व के साथ आंनद की अनुभूति देता है। सम्पूर्ण भारत में गठित सिन्धू सभा की समस्त ईकाईयों द्वारा देश के प्रमुख मन्दिरों, दरबारों में दीपोत्सव के साथ प्रसाद वितरण किया जायेगा । साथ ही अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर भी दीपक जलाकर रोशनी की जायेगी ।
भा. सि. सभा की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी, उप्र के मुख्यमंत्रीजी व पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणीजी को बधाई पत्र भी प्रेषित किया गया है।
सभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगतराम छाबडा  (कोल्हापुर) ने बताया कि समारोह में समाज की ओर से महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, हरीशेवा सनातन आश्रम भीलवाडा व शादाणी दरबार रायपुर के संत युधिष्ठरलालजी भी सम्मिलित होंगे. कोर कमेटी मीटिंग में  राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी (अजमेर), राष्ट्रीय  कोषाध्यक्ष तुलसीभाई टेकवानी (अहमदाबाद), महिला विभाग  राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉ. मायाबेन कोडनानी (अहमदाबाद), केंद्रीय  कार्यालय मंत्री रेवाचंद नारवाणी (मुम्बई), ओम जेसवाणी (पुणे) उपस्थित थे।
                                                               (भगवानदास सबनानी)
राष्ट्रीय महामंत्री,
                                                                  मो. 9425014600

राष्ट्र की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर्ता
सीए चेतन तारवानी 
9826122115 
राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विंग

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...