Vinod meghwaniएक खबर सूत्रों से मिली खबर
मजदूर का पसीना गिरने से पहले ,,उसका मेहनताना मिल जाना चाहिए ।
यांहा तो मजदूर ,,की मौत हो गई ,है,,,,,सीता राइस मिल ,,जेवरा सिरसा मे अग्रवाल बनधुवो की ये मिल है ,,, मजदूर के परिवार को कम से कम पचिस लाख का मुवाजा मिल मालिक को देना चाहिए ,,,एक खबर ,,,मजदूर परिवार के साथ है।
सीता राइस मिल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज:मजदूर की आग में झुलसने से हुई थी मौत, जांच में सामने आई लापरवाही
मजदूर की आग में झुलसने से हुई थी मौत, जांच में सामने आई लापरवाही|
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संचालित सीता राइस मिल के संचालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस राइस मिल में फरवरी 2023 में कार्य के दौरान एक मजदूर की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले की जांच में जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने मिल संचालक की लापरवाही पाया है। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि करंजा भिलाई निवासी लोकेश्वर निर्मलकर (40 वर्ष) श्री सीता राईस मिल (श्री सीता एग्रो फुड प्रा.लि.) में काम करता था। 23 फरवरी 2023 को मिल की डस्ट में आग लगी थी। मिल संचालक ने आग बुझाने के लिए लोकेश्वर को भेजा था। आग बुझाते समय वो अचानक उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद आनन फानन में उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान 24 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम जांच शुरू की थी।
जेवरा सिरसा
पुलिस की जांच में सामने आई लापरवाही
मजदूर के झुलसने के मामले में जब पुलिस ने जांच की कई चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि मालिक ने बिना किसी सेफ्टी नॉम्स को फालो किए उसे आग बुझाने के लिए भेज दिया था। इस तरह पुलिस की जांच में पाया गया कि कंपनी में पर्याप्त सुरक्षा के संसाधन व उपकरण नहीं है। इसके अभाव में वहां मजदूरों से जोखिम वाले काम कराए जा रहे थे। इसी लापरवाही के चलते लोकेश्वर की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
राइस मिल के संचालक का नाम नहीं मिल रहा
जेवरा सिरसा पुलिस ने श्री सीता राइस मिल के संचालक के नाम अपराध तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसका मालिक कौन है यह पुलिस को भी नहीं पता है। ऑनलाइन एफआईआर तक में मिल संचालक का नाम पता का कॉलम खाली रखा हुआ है। पूछने पर चौकी प्रभारी को भी यह नहीं पता कि आरोपी का नाम है राजनीतिक स्तर पर छुपाने का चल रहा हैm
13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल
Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
4000