Vinod meghwaniएक खबर
*सुहिणी सोच संस्था में करिश्मा कमलानी अध्यक्ष व दीक्षा बुधवानी सचिव बनी।*
वर्ष 2023 के पदाधिकारियों के चयन हेतु सुहिणी सोच संस्था की बैठक शक्तिधाम,तेलीबांधा में रखी गई।इस बैठक में फाउंडर मनीषा तारवानी अध्यक्ष विद्या गंगवानी सचिव करिश्मा कमलानी पूरी कार्यकारिणी एवम् अन्य सदस्यों की उपस्थिति में नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए।इस बैठक में विशेष रूप से भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्था के मेंटर सीए चेतन तारवानी जी उपस्थित हुए ।
संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवम् सचिव के नाम की घोषणा की।इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2023 हेतु अध्यक्ष करिश्मा कमलानी एवम् सचिव दीक्षा बुधवानी को चुना गया।नवनियुक्त अध्यक्ष करिश्मा कमलानी व सचिव दीक्षा बुधवानी का उपस्थित सभी सदस्यों ने फूलमाला से सम्मान किया व उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस बैठक में पल्लवी चिमनानी,ज्योति बुधवानी,माही बुलानी,पूनम बजाज,जूही दरयानी,सोनिया इसरानी,खुशी सोनी,रेखा पंजवानी,आरती कोडवानी,आरती मयानी,सोनिया गंगवानी,गीत मेघानी,महिमा लाहौरी भारती सिहानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।
13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल
Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
4000