Vinod meghwaniएक खबर उज्जैन ( विनोद meghwani )11 अक्टूबर को होने वाले उज्जैन महाकाल लोक कारीडोर लोकार्पण के लिए पूरी तरह से सजकर तैयार है। प्रथम चरण के कार्यों ने इस नगरी को एक नई आभा से सराबोर कर दिया है।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन कल यानि मंगलवार 11 अक्टूबर को होने वाले महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए पूरी तरह से सजकर तैयार है। प्रथम चरण के कार्यों ने इस नगरी को एक नई आभा से सराबोर कर दिया है। काल की गणना जिस स्थान से होती है, उसका स्वरुप अब बदल गया है। नक्काशीदार मूर्तियां, रंग-बिरंगी रोशनियों की चकाचौंध महाकाल लोक के गौरवशाली वैभव को बढ़ा रही हैं।
350 करोड़ की लागत से तैयार हुए महाकाल लोक का लोकार्पण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। महाकाल मंदिर में नरेंद्र मोदी 40 मिनट रुकेंगे। बाबा महाकाल की पूजा करने के बाद वह नंदी मंडप में ध्यान लगाएंगे। इसके बाद वह नवर्निमित परिसर में जाएंगे। जहां रक्षासूत्र से बने 15 फीट ऊंचे शिवलिंग का पूजन कर महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह देशभर से पधारे साधु संतों से मुलाकात करेंगे।
उज्जैन में की जा रही भव्य तैयारियां।।
रात में कुछ ऐसा दिखेगा महाकाल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
पेड़ पौधे और रोशनी से सजी सड़कें
महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए उज्जैन की सड़कों को सजाया गया है। तीन हजार से ज्यादा पौधे इंदौर से उज्जैन भेजे गए हैं। जिन्हें महाकाल लोक से जुड़ी सड़कों पर रखा गया है। इसके अलावा सड़क पर भगवा पताकाएं और एलईडी लाइट लगाई गई हैं। इंदौर से लेकर उज्जैन मार्ग के बीच भी सड़क का पेचवर्क, रंग-रोगन और रोशनी की गई है। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से उज्जैन से इंदौर आ सकते हैं।
उज्जैन में की जा रही भव्य तैयारियां।
डमरू, नगाड़ों से होगा पीएम मोदी का स्वागत
महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत संगीतमय अंदाज में होगा। अलग-अलग कलाकार लोकार्पण के दौरान शंख, डमरू, नगाड़े बजाएंगे। इसके अलावा श्लोक भी गूंजेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी की पहली उज्जैन यात्रा है।
13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल
Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
4000