सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

126 सामूहिक गाय दान ,,,,,,,,बड़ते कदम,,,


Vinod meghwani*एक खबर                                    22.08.2022*



*बढ़ते कदम संस्था द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 126 सामूहिक गऊदान, गुरूजी पार्क भव्य लोकार्पण* 
बढ़ते कदम गौशाला में 09 वर्षों में 886 बीमार व घायल गायों की सेवा व उपचार

बढ़ते कदम संस्था के अध्यक्ष राजकुमार मंगतानी, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवम् मीडिया प्रभारी राजू झामनानी ने बताया कि रायपुर शहर में एवं आसपास के क्षेत्रों में जो गायें बीमार हो जाती है एवं दूध देना छोड़ देती है, ऐसे गायों को खुला छोड़ दिया जाता है। ये गाये सड़को पर एवं हाइवे रोड पर आकर बैठ जाती है। बढ़ते शहरीकरण के कारण इन्हे चारा नहीं मिलने से बीमार हो जाती हैं या कई बार सड़क पर चलते हुए वाहन चालक जैसे कि कार एवं ट्रक की ठोकर से गायें घायल हो जाती है। ऐसी बीमार व घायल गायों को संस्था के सदस्यों द्वारा ग्राम मुरेठी, मंदिर हसौद स्थित बढ़ते कदम गौशाला में लाकर इन घायल गायों की सेवा की जाती है। संस्था ने गत *9 वर्षों में ऐसी 886 गायों* कों बीमार अथवा घायल अवस्था में संस्था की गौशाला में लाकर उनकी सेवा व उपचार किया गया है। ऐसी गायों की सेवा व उपचार करने के लिये *126 गौसेवक परिवारों* के सहयोग से सामूहिक गऊदान एवं नवनिर्मित गुरूजी पार्क का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम 21 अगस्त 2022 कोे मंदिर हसौद स्थित ग्राम मुरेठी ‘‘बढ़ते कदम गौशाला’’ में किया गया। 


कार्यक्रम के सह-आयोजक पूज्य महाराज सिंधु मण्डल द्वारा पूरे विधि विधान से हवन पूजन, मंत्रोच्चार के बीच इन 126 गौसेवक परिवारों को सामूहिक गउदान कराया गया। धार्मिक, एवं आध्यात्मिक दृष्टि से गाय के दान को बहुत बड़ा पूण्य का कार्य बताया गया है। पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक नियमों से किया गया गाय का दान ऋण मुक्ति. स्वास्थ्यता. प्रायष्चित भौतिक पापो को इस नष्ट करता है एवं गाय के दान से पितरो को शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा सामूहिक गऊदान में इच्छुक लोंगो से सहयोग राशि लेकर गऊदान किया गया तथा गऊदान से प्राप्त सहयोग राशि को बीमार एवं घायल गायों की इलाज एवं रखरखाव में खर्च किया जाएगा। 

*गौशाला प्रभारी सुनील नारवानी, अशोक गुरूबक्षाणी, रमेश  मनकानी, प्रदीप सिंहानी* ने जानकारी दी कि संस्था बढ़ते कदम का एक महत्वपूर्ण सेवाकार्य है बेजुबान पशु एवं पक्षी की सेवा करना। ‘‘इंसान तो अपना दुख दर्द बता सकता है किंतु पशु एवं पक्षी अपना दर्द किसे बतायें ?’’ इसी सूत्र वाक्य के आधार पर जुलाई 2013 को संस्था द्वारा ग्राम मुरेठी, मंदिर हसौद को श्री बढ़ते कदम गौशाला की स्थापना की गई। संस्था पिछले 6 वर्षो से संस्था इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा ग्राम मुरेठीं में लगभग 3 एकड़ जमीन में गौशाला का निर्माण किया गया है जहॉ घायल गायों की सेवा की जाती है। 


इस आयोजन में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, गौदानदाता एवम् शहर गणमान्य सहित बढ़ते कदम  के सदस्यगण उपस्थित थे।

‘‘धन्यवाद’’

भवदीय 
*राजू झामनानी, 9827133247*
*मीडिया प्रभारी, बढ़ते कदम*

*प्रेम प्रकाश मध्यानी, 9329407988*
*उपाध्यक्ष, बढ़ते कदम*
 
*प्रदीप सिंहानी, 9926159334*                 
*प्रवक्ता, बढ़ते कदम*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...

सिंधु सभा की इकाईयां देश भर भूमिपूजन के उत्सव में दीये जलाएंगे

सेवा         संगठन           संस्कार          *भारतीय   सिन्धू   सभा* ——————————————— अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम मन्दिर के शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री का आभार व देशवासियों व समाज को बधाई । *देशभर में भारतीय सिंधु सभा ईकाइयों द्वारा किया जायेगा दीपोत्सव* भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर के सीए चेतन तारवानी ने राष्ट्र की प्रेस विज्ञप्ति को प्रस्तुत कर बताया  3 अगस्त: भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक में आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन/शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, उप्र के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का आभार प्रकट किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवाणी जी (मुम्बई) ने की ।     सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी (भोपाल) ने कहा कि 500 वर्षाें के संघर्ष तथा लाखों...