Vinod meghwaniएक खबर दुर्ग भिलाई 29/6/2022 को तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज भिलाई | नेवई पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है । महिला जिला सहकारी समिति में पदस्थ है । घटना नेवई थाना क्षेत्र की बताई गई है । वहीं आरोपी तहसीलदार का नाम देवेंद्र सिरमौर बताया गया है । वर्तमान में वह सुकमा के कोंटा में पदस्थ है । पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि वह सहकारी समिति में पदस्थ है । दो साल पहले उसकी पहचान आरोपी तहसीलदार से हुई । शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया । इसके बाद से लगातार गुमराह क रहा । परेशान को लेकर महिला ने इसकी शिकायत नेवई पुलिस से की । प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया । मामले में पुलिस की विवेचना जारी है । पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ।
Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
4000