Vinod meghwani,,,एक खबर (सूत्रों से मिली खबर )रायपुर में महिलाओं व बच्चों के लिए बेहतर कार्य के लिए पत्रकार श्री कुंजलाल सम्मानित बालोद । जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के पत्रकार कुन्जलाल साहू को महिलाओं और बच्चों के अधिकार के लिए बेहतर कार्य करने के लिए यूनिसेफ ने सम्मानित किया । हमर लईका हमर सम्मान मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड 2021 कार्यक्रम के तहत बुधवार को मीडिया 4 चिल्ड्रन अवार्ड समारोह का आयोजन रायपुर में किया गया , यह आयोजन यूनिसेफ व सीएमएसआर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया , इस आयोजन के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत थे । हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी , लल्लूराम डॉट कॉम व न्यूज 24 एमपी सीजी के चेयरमैन नमित जैन , रायपुर विकास प्राधिकरण के सुभाष धुप्पड़ , यूनिसेफ के जॉब जकरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ । हमर लईका हमर सम्मान मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से 187 पत्रकारों ने भाग लिया , जिसमें छत्तीसगढ़ में 13 सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया , जिसमें दुर्ग संभाग के वरिष्ठ फेमस पत्रकार गुंडरदेही के श्री कुंज लाल साहू का सम्मान किया गया , उन्हे बच्चों और महिलाओं के अधिकार को प्रस्तुत करने के लिए सम्मान दिया गया , सम्मान में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेट किया गया ।
13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल
Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
4000