सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान में दलित की हत्या ,,,राजस्थान सरकार मौन क्यों,,--मायावती

Vinod meghwani,,,,,,,,,,एक खबर ( vinod meghwani ) राजस्थान हनुमान गढ़ में एक दलित की हत्या कर उसके घर सामने उसकी लाश फेक दी जाती है और सब नेता जी मौन है क्यों,,,,,,,
राजस्थान: हनुमानगढ़ में दलित की हत्या, मायावती बोलीं- कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों?
बसपा अध्यक्ष मायावती ने सवाल किया कि कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे?
कहा- दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें
बीजेपी ने भी राहुल और प्रियंका गांधी पर बोला था हमला 
राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था. दलित युवक की हत्या के इस मसले ने भी सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है. पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर हमला बोला तो इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है.

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीटकर की गई हत्या काफी दुखद और निंदनीय है. उन्होंने इस घटना को लेकर राजस्थान के सत्ताधारी दल पर निशाना साधा और सवाल किया कि कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? मायावती ने कहा कि बसपा जवाब चाहती है. दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें.

मायावती ने यूपी के लखीमपुर की घटना को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना जघन्य है. इस कांड में केंद्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना बीजेपी सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि ऐसे में बीजेपी अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है. बसपा की ये मांग है.


बसपा प्रमुख ने जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों को लेकर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की. मायावती ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी आए दिन निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं. ये काफी दुखद और शर्मनाक है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की.

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अशोक गहलोत के साथ ही राहुल और प्रियंका गांधी, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था और पूछा था कि हनुमानगढ़ कब जाएंगे। Byjus में आसान तरीके से सर्विस (नोकरी ) पाये ईमेल पर संपर्क करे muskan.meghwani@byjus.com लिंक पर टच करे https://byjus.ripplehire.com/candidate/?token=Bbqurvol9g53hs7AGYU7&lang=en&ref=FB01#detail

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...

चुनाव के नजदीक आते ही राइस मिलो मे छापे पड़ना शुरू,,,,,

Vinod meghwani ,,,छतिस गड मे  राइस मिलो मे छापे ,,,,लगना शुरू ,,,सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार,,,,सभी जिलों मे,,,रायपुर ,दुर्ग ,राज नंदगांव ,तिल्दा, मे राइस मिल ओर उनके घरों में ,,,छापे ,,,पड़ने की संभावना है,,, हिट लिस्ट बनाई गई है सूत्रों के अनुसार,,,, चुनाव के नजदीक आते है व्यापारियों की नींद उड़ जाती है । क्योंकि हर राइस मिलर को चुनाव मे अघोषित चंदा देना ही पड़ता है सभी राष्टीय पार्टियों को।वैसे भी राइस मिलर ओर अधिकारियों की सांठ गांठ रहती । , 90लाख का धान जब्त मां राईस इण्डस्ट्रीज , मदनपुर में पहुंची खाद्य विभाग की • टीम , जांच में मिली गड़बड़ी   जिले के राइस मिलर समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं कर रहे है । ऐसे राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है । इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने मॉ राईस इण्डस्ट्रीज , मदनपुर में छापामार कार्रवाई की । वहां के रिकार्ड में मिलान करने पर अनियमितता पाई गई । साथ ही मिल में 620 क्विंटल धान कम पाया गया । वहां रखा 90लाख रूपए कीमत का चौतीस सौ क्विंटल धान जब्त भी किया गया ।  कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में कस्टम ...