सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोनो के कारण ,,,आक्स्जिन सिलेंडर फैक्ट्री 137 के बजाये 250 में दे रहे है

 सूत्रों से मिली ,एक खबर (vinod meghwani)अतुल आक्स्जिन  जामुल में स्थित है कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण आक्स्जिन की खपत बड़ गई फेक्ट्री मालिको को जो उनके मुंहमांगे दाम पर आक्स्जिन ले रही उनको तुरन्त सप्लाई की जाती है । छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यो में भी आक्स्जिन यंहां से जाती है । फेक्ट्री  अनिमितताओं का केंद्र बनी हुई थी इसकी खबर जब खाद्य एवं औषधि विभाग को मिली विभाग के अधिकारी जांच करने पुहुचे उनसे दुर्व्यवहार हुआ।ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी, जांच को पहुंची  कुछ लोग कोरोना महामारी को भी कमाई का अवसर मान रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी निर्धारित कीमत से ज्यादा दर पर सिलेंडर की बिक्री कर रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर औषधि प्रशासन विभाग की टीम कंपनी की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान कुल 17 बिंदुओं पर अनियमितता पाई गई। बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने के बाद कंपनी संचालक ने टीम के अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया। धमकाने पर भी जब अधिकारी कार्रवाई की बात पर डटे रहे तो उनसे मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित अधिकारियों ने जामुल थाने में इसकी शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस अपराध दर्ज कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजराज सिंह और ईश्वरी नारायण सिंह व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र जामुल स्थित अतुल ऑक्सीजन कंपनी में गए थे। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि उक्त कंपनी में निर्धारित से ज्यादा कीमत पर सिलेंडर की बिक्री की जा रही है। ऑक्सीजन के एक सिलेंडर की कीमत 137 रुपये निर्धारित है, लेकिन कंपनी संचालक उसे 220 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में बेच रहा था। मुख्यालय स्तर पर इसकी शिकायत होने के बाद बुधवार को दोपहर में विभाग की टीम वहां पहुंची थी। जांच शुरू की गई तो वहां लगी मशीनरी के सामान और एक्सपायरी डेट के सिलेंडर मिले। कुल 15 बिंदुओं पर अनियमितता मिली। शाम करीब चार बजे तक जांच चली। जांच पूरी होने के ठीक पहले कंपनी का संचालक अतुल अग्रवाल वहां पहुंचा और उसने अधिकारियों को अपनी केबिन में बुलाया। वहां पर जांच रिपोर्ट में हस्ताक्षर करने के बजाए अधिकारियों से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद कंपनी संचालक अतुल अग्रवाल, कंपनी के इंचार्ज जुगल सिकदार व अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजराज सिंह और ईश्वरी नारायण सिंह व टीम में शामिल अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित अतुल अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों का मोबाइल भी छीन लिया।।

मामला थाना पहुंचते ही भिजवाया मोबाइल

शिकायतकर्ता ड्रग इंस्पेक्टर ईश्वरी नारायण सिंह ने बताया कि जब कंपनी संचालक अतुल अग्रवाल ने उनके साथ विवाद शुरू किया तो उन्होंने उसकी रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। वीडियो रिकॉर्डिंग होता देख अतुल अग्रवाल ने उनका व ब्रजराज सिंह का मोबाइल छीन लिया। शाम को वे शिकायत के लिए जामुल थाना पहुंचे तो कंपनी के लोग भी पीछे-पीछे आए। शिकायतकर्ता जैसे ही थाने से निकले, कंपनी से आए लोगों ने उनके मोबाइल को थाने में जमा कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि बिना किसी लिखा-पढ़ी के पुलिस ने मोबाइल को रख भी लिया। अब पुलिस इस केस में नरमी बरतने के बाद खुद फंसती दिख रही तो दोनों मोबाइल को थाने में न लेने की बात कह रही है।

शिकायत के बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। उनके आते ही आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा।

- डीएस मंडावी, प्रभारी जामुल थाना ने बताया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...