सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिन्धी महापर्व ट्रीजड़ी में कोरोना से मुक्ती के लीये सिन्धी समाज की महिलाएं पूजा करेंगी व्रत रखेंगी

सिंधी समाज में ट्रीजड़ी महापर्व 6 को , कोरोना मुक्ति व विश्वशांति हेतू महिलाएं करेंगी व्रत उपासना ।

भारत पर्व - त्यौहारों का देश है । जिसमें हर धर्म से जुड़े लोगों के अपने खुद के सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है। जिसके अंतर्गत भादो कृष्ण पक्ष से प्रारम्भ हो जाते हैं सिंधी समाज के प्रमुख तीज-त्यौहार । समाज के पुरोहित पं. अनूप शर्मा , पं विकास शर्मा व सेवादारी प्रेम प्रकाश मध्यानी ने जानकारी देते हुए कहा की इस वर्ष 6 अगस्त , गुरुवार को ट्रीजड़ी महापर्व मनाया जाएगा । कोरोना संक्रमण को देखते हुए समाज की महिलाएं लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घर पर ही व्रत-पूजा आदि सम्पन्न करेंगी ।  इस वर्ष समाज की बहनें यह व्रत अपने परिवार की खुशहाली व विश्व शांति की भावना से करेंगी । जिसमें प्राणघातक वैश्विक महामारी से लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की रक्षा हेतू दीप जलाकर ट्रीजड़ी माता से प्रार्थना की जाएगी। 

पंडित अनूप शर्मा ने कहा ट्रीजड़ी पूजन मुख्य रूप से प्रकृति का पूजन है। जसमें मिट्टी के पात्र में बीज बोकर , अंकुरित ज्वारों को जल , पुष्प आदि अर्पित कर पूजा की जाती है । अंकुरित बीज नव-सृजन का प्रतीक है । ट्रीजड़ी पूजन सूखा , बाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा व पर्यावरण में संतुलन की भावना से भी किया जाता है ।

पं.विकास शर्मा व समाजसेवी प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया की पर्व-त्यौहार तनाव को दूर करने का साधन है । वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी माताएं बहने घर पर ही अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा करें । व पूजन उपरांत दिए जलाकर घर के मुख्य द्वार या बालकनी में रखें । समाज के पुरोहित पं विकास शर्मा द्वारा ट्रीजड़ी कथा का प्रसारण विधिवद रूप से लाइव वीडियो के माध्यम से किया जाएगा । 

पं विकास शर्मा
9907132500
प्रेम प्रकाश मध्यानी
9329407988

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...