सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सराफा एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री ,राज्यपाल को ,,HUID ,,नियम पर रोक लगाने ज्ञापन दिया

Vinod meghwani,,,,,एक खबर ( विनोद मेघवानी ) रायपुर सराफा एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन दिया ,,,,,,

प्रति,
1.) सम्माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी,
   प्रधानमंत्री, भारत सरकार,
2.) माननीय श्री पीयूष गोयल जी,
   उपभोक्ता मंत्री, भारत सरकार,
3.) माननीया सुश्री अनसुइया उइके जी,
   राज्यपाल, छत्तीसगढ़ राज्य 
4.) माननीय श्री भूपेश बघेल जी,
   मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ राज्य
5.) माननीय श्री सांसद महोदय जी,
   सांसद, लोकसभा ................... 

विषय :- ज्वेलरी व्यवसाय में HUID नियम पर तत्काल रोक लगाने हेतु निवेदन।

महोदय,

सादर अभिवादन

उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है, कि सम्पूर्ण देश का सराफा व्यापारी आपकी सरकार द्वारा ज्वेलरी पर  HUID  नियम लाने का विरोध कर रहा है। सरकार का यह निर्णय उचित नहीं है। इस व्यवसाय से जुडे़ लाखों छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों एवं कारीगरों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। इनका व्यवसाय बंद होने के कगार पर आ जाएगा। यह निर्णय इस व्यवसाय के विकास में बाधक है, हम समस्त सराफा व्यापारियों ने हालमार्क का स्वागत किया है, हम भी अच्छा माल एवं शुद्वता की प्रमाणिकता के पक्षधर है। 

सराफा व्यापारियों के प्रतिनिधि मंड़ल के साथ बैठक में निर्णय हुआ था कि अभी हम सिर्फ हालमार्किग अनिवार्य कर रहे है।  HUID अभी लागू नहीं होगा । पूरे देश में हालमार्किग सेन्टर की व्यवस्था पश्चात् ही मिल बैठकर निर्णय लिया जायेगा। 
आज BIS के अधिकारियों द्वारा पत्र भेजकर हालमार्किग से युक्त ज्वेलरी का विवरण मांगा जाना कतई उचित नहीं है। बैठक मे निर्णय के अनुसार ही कार्य होनें चाहिए । व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही व्यवस्था बनाया जाए। 

आज छोटे-छोटे गांवों में सराफा व्यवसाय होता हैं, छोटे-छोटे व्यापारियों के परिवार की आजीविका उसके व्यवसाय पर निर्भर है। किसी भी अदूरदर्शी नियमों से लाखों परिवार के सामने आजीविका चलाने की समस्या हो जाए, यह सरकार कतई नहीं चाहेगी। अतः हमारा आप सभी जिम्मेदार लोगों से निवेदन करते है कि HUID को लागू न किया जाए । आपकी मंशा के अनुरूप हालमार्किग ज्वेलरी को लेकर हम और आप विश्वास के साथ आगे बढे तो ठीक रहेगा। आज देश में मात्र 250 जिलें में ही हालमार्किग सेन्टर है। 75 प्रतिशत जिलों में सेन्टर नहीं हैं, इस स्थिति में यह निर्णय कतई उचित नहीं है, हमारा निवेदन है, कि पहले सरकार  हालमार्किग सेन्टर की व्यवस्था पर ध्यान दे।  व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो इस बात का भी सरकार ध्यान रखें। 
हमारी  मांगे है :- 
1.) सरकार क्वालिटी कन्ट्रोल की बात पर अड़िग रहे, हम पूरा सहयोग करेंगे। 
2.) हम सराफा व्यापारियों को किसी भी वर्ग को (हालमार्किग सेन्टर) में HUIDमान्य नहीं है। 
3.) भारतवर्ष की 80 प्रतिशत आबादी गांवों में निवास करती है। ग्रामीण व्यापारी भाईयों के लिए पोर्टल एवं साफ्टवेयर चलाना संभव नहीं है। अतः हमारा निवेदन है कि नीति निर्धारण के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। 
4.) नियम बनाने के पूर्व समस्त राष्ट्रीय सराफा एसोसियेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहमति से निर्णय लिए जाए। 
5.) जिन जिलों में हालमार्किग सेन्टर नहीं है, उन क्षेत्रों के व्यापारियों को हालमार्किग एवं नान हालमार्किग ज्वेलरी (दोनों) को बेचने की छूट होनी चाहिए, उन्हे रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक न हो। 
6.) किसी भी स्थिति में व्यापारी पर सजा का प्रावधान न हो। अपितु व्यवहारिक जुर्माना लगाकर दंडित किया जा सकता है। 
7.) हालमार्किग सेन्टर के कार्यो में अनैतिकता, सेन्टर में हालमार्किग हेतु दी गई सामग्री की सुरक्षा एवं किसी दुर्घटना की स्थिति मे नुकसान की भरपाई, सेन्टर मे वजन फर्क आदि ऐसी अनेक समस्याओं की संभावनाये भविष्य में है। उस स्थिति में उपरोक्त समस्याओं की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। 

अतः हम छ.ग. सराफा के समस्त व्यापारीगण निवेदन करते है, कि उपरोक्त बातों पर गंभीरता के साथ विचार हों HUID नियम तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। 

सहयोग की अपेक्षा के साथ !


  अध्यक्ष                                                             महामंत्री 

अनिल बरड़िया                                                       नरेन्द्र दुग्गड़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...