सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधन के लिये केंद्र सरकार का धन्यवाद --अनिल बरडिया

Vinod meghwaniएक खबर( विनोद मेघवानी)
---------------------------
सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद -अनिल बरड़िया़
---------------------------------रायपुर ( छतीसगढ़) 16 जून 2021 से केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णय अनुसार पूरे देश में हाॅलमार्किग ज्वेलरी एक्ट लागू हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा  बनाई गई वरिष्ठ अधिकारियों की समिति एवं सराफा व्यापारियों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही बैठकों में सराफा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं का व्यवहारिक स्वरूप समिति के माध्यम से सरकार समक्ष रखा। कल दिनांक 15 जून 2021 को केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल जी ने देश के राष्ट्रीय स्तर के सराफा एसोसियेशन के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्व है उसी क्रम में हमारा यह प्रयास है, कि उपभोक्ता  को शुद्वता के गांरटी के अनुरूप ज्वेलरी प्राप्त हो।  
पिछले 10-15 दिनों की चर्चा को ध्यान में रखते हुए आपकी समस्याओं पर विचार करने पर महसूस हुआ कि आपकी मांगे उचित है।  आप लोग भी प्रमाणिकता के साथ व्यापार करना चाहते है। सरकार ज्वेलरी उद्योग को भी आगे बढ़ाना चाहती है। हम अच्छी तरह जानतें है ताली दो हाथ से बजती है एक हाथ से नहीं। 
अतः हम आपकी मांग के अनुसार 20 कैरेट 23 एवं 24 कैरेट की ज्वेलरी को भी मान्यता देना स्वीकार करते है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी को महसूस करते हुए यह घोषणा करते है कि जिस जिलें में हाॅलमार्किग सेन्टर उपलब्ध है वहां पर  ज्वेलरी विक्रेता के लिए हाॅलमार्किग अनिवार्य होगा। पूरे देश मंे  256 जिलों में हाॅलमार्किग सेन्टर उपलब्ध है। जहां सेन्टर नहीं है, वहां वर्तमान में छूट रहेगी। 
छोटे व्यापारियों का ध्यान रखते हुए जिस फर्म का सालाना टर्नओवर 40 लाख से कम है, उन्हे भी छूट रहेगी।  


घड़ियां, पेन विशेष प्रकार के कलात्मक आभूषण जैसे कुंदन, पोलकी, जड़ाऊ की ज्वेलरी, एन्टीक समान एवं एन्टीक ज्वेलरी को भी हाॅलमार्किग से मुक्त रखा गया है। 
पुराना सोना खरीदी के लिए हाॅलमार्किग होना अनिवार्य नहीं है।
उपरोक्त व्यापारियों की मांगो को स्वीकार करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि हमारी सरकार  आपकी उचित बातों का निराकरण करने का वादा करती है। 31 अगस्त तक व्यापारियों की सुविधा हेतु देशभर में थोक एवं चिल्हर सराफा विक्रेताओं पर कोई जुर्माना नहीं किया जायेगा। 
योजना के क्रियान्वयन के दौरान संभावित मुद्दो के समाधान हेतु हितधारको, राजस्व अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञो के प्रतिनिधियों की समिति गठित की जायेगी। 
उपरोक्त निर्णय लिये जाने पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री अनिल बरड़िया, महामंत्री श्री नरेन्द्र दुग्गड़, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश भंसाली ने सराफा व्यापारियों की ओर से माननीय प्रभारी मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को धन्यवाद देती है। आपने हम सराफा व्यापारियों की उचित एवं व्यवहारिक कठिनाइयों को समझा और समाधान दिया हम आपके आभारी है। 
आपने 20, 23 एवं 24 कैरेट की ज्वेलरी को मान्यता देकर सराफा व्यवसायियों की  सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। फलस्वरूप अब सराफा व्यापारी को हाॅलमार्किग रजिस्ट्रेशन कराने में कोई आपत्ति नहीं होगीं। ज्वेलरी की शुद्वता प्रमाणिक न होनें की स्थिति में जिम्मेदार सेन्टर एवं प्रथम निर्माणकर्ता होगा, का भी हम स्वागत करतें है।  
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन के मंत्रीद्वय दीपचंद कोटड़िया एवं नीलेश सेठ ने दी। 
प्रेषक

 नीलेश सेठ
मंत्री छ.ग. सराफा 94077-55771

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

13 साल का इंतजार फिर मौत ? परिवार ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से इंसाफ की गुहार ( एक खबर इंडिया न्यूज पोर्टल

Vinod raja meghwani (sampadak) 13 साल का इंतजार, मौत के बाद उठे गंभीर सवाल 13 साल का इंतजार, फिर मौत… तन्वी परियानी को इंसाफ की मांग AIIMS में इलाज के दौरान 15 वर्षीय तन्वी की मौत; पिता मुकेश परियानी ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की, जांच में सामने आएगा सर्जरी में देरी का सच नई दिल्ली/कोटा। जन्मजात जटिल हृदय रोग से जूझ रही कोटा की 15 वर्षीय तन्वी परियानी की दिल्ली स्थित AIIMS में मौत के बाद चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तन्वी के पिता मुकेश कुमार परियानी ने अपनी बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश परियानी का कहना है कि उनकी बेटी का AIIMS में इलाज वर्ष 2012 से चल रहा था। परिवार के अनुसार शुरुआती वर्षों में जांच और सर्जरी को लेकर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। 2014 के रिकॉर्ड से उठा सबसे बड़ा सवाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2014 के AIIMS दस्तावेज में तन्वी की बीमारी को VSD with pulmonary atresia बताया गया था। दस्तावेज में unifocalisation एवं conduit surge...

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...