सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पतंग हमारा मन है --- चिराग पटेल

 एक खबर सूत्रों से मिली,,,खबर,,,


*पतंग हमारा मन है और मांजा श्वास का व्यायाम--चिराग पाटिल*


*हम अपना जीवन कैसे जीते हैं और कैसे जीना चाहते हैं, यह हमारी मनोस्थिति पर निर्भर होता है* यह संदेश है आर्ट आफ लिविंग के गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम से पधारे उनके शिष्य श्री चिराग पाटिल जी का...! भारतीय सिंधु सभा की युवा राष्ट्रीय इकाई द्वारा आयोजित वेबनार - *दि लाइफ स्टाइल - माइंड एंड बाडी* के विषय पर कहते हुए बताया कि शरीर वह कार्य करता है जो मन कहता है, हम शरीर को तो साफ करते हैं परंतु उर्जावान नहीं बनाते. उर्जावान के लिए मुख्य पांच बातों पर देकर कहा कि हमें मांसाहार से दूर होकर *सात्विक भोजन* अपनाना चाहिए, *अच्छी नींद* 40 की उम्र से नीचे वालों को 6 घंटे और 40 से उपर वालों को 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए, *नियमित योगासन या व्यायाम* *सकारात्मक विचारों* को ही कहें और सुने, और अंतिम *पीस आफ माइंड*  हमेशा कूल रहें समुद्र के समान शांत रहें और ऐसा बने भी, इसे एक उदाहरण देते समझाया कि यदि एक भरी बाल्टी में कोई पत्थर मारेगा तो उसका पानी बाहर छलकेगा अगर वही पत्थर कोई समुद्र में फेंकेगा तो कुछ नहीं होगा...! ठीक उसी तरह हमारा मन अगर समुद्र की तरह ही कूल हो. माना आसपास की परिस्थितियां हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, हम सिर्फ अपनी उर्जा को कंट्रोल कर सकते हैं. हम अगर इस बात को सही मायने समझ लें कि *जीने के लिए खाना जरूरी है खाने के लिए जीवन*  तो जीवन यापन की 99 प्रतिशत समस्या दूर हो जाएगी. तत्पश्चात् मन की व्याख्या करते हुए कहा कि मन को मजबूत करने के लिए निगेटेव विचार से दूरी जरूरी है. यह चंचल है जितना रोकेंगे ये वहीं जाएगा इसलिए मन को समझना जरूरी है और मजबूती के लिए प्राणायाम और श्वास नियंत्रण (योग और ध्यान) करना होगा, इसे एक खूबसूरत पतंग और मांजा के उदाहरण देते हुए बताया कि *पतंग हमारा मन है और मांजा श्वास का व्यायाम* जो मन को संचालित करता है. अपने उद्बबोधन के अंत में कहा कि ये सारी इनफार्मेशन से ज्यादा अनुभूति का महत्व होता है अतः अपने जीवन में यह करके अनुभव प्राप्त करें.


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महाराष्ट्र के नासिक से मशहूर गिटार वादक और गायक सारंग गोसावी भी जुड़े थे सभा का प्रारंभ में उन्होंंने गणपति की स्तुति में दो मधुर गीत पेश किए भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया फिर अमरावती के उपाध्यक्ष द्वारा चिराग पाटिल का परिचय पढ़ा गया. संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा संत श्री युधिष्ठिर लाल जी पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से ,संत श्री संतोष कुमार जी शिव धारा आश्रम अमरावती से , श्री रामचन्द्र जी उल्हासनगर से सचिव बंटी जुमनानी निकी दासवानी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य जुड़े थे प्रेस विज्ञप्ति संस्था के प्रवक्ता राम खटवानी ने जारी की,,,zoom मिटिंग होस्ट थे चेतन तारवानी ।https://www.facebook.com/1009317594/posts/10222154632507336/


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...

सिंधु सभा की इकाईयां देश भर भूमिपूजन के उत्सव में दीये जलाएंगे

सेवा         संगठन           संस्कार          *भारतीय   सिन्धू   सभा* ——————————————— अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम मन्दिर के शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री का आभार व देशवासियों व समाज को बधाई । *देशभर में भारतीय सिंधु सभा ईकाइयों द्वारा किया जायेगा दीपोत्सव* भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर के सीए चेतन तारवानी ने राष्ट्र की प्रेस विज्ञप्ति को प्रस्तुत कर बताया  3 अगस्त: भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक में आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन/शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, उप्र के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का आभार प्रकट किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवाणी जी (मुम्बई) ने की ।     सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी (भोपाल) ने कहा कि 500 वर्षाें के संघर्ष तथा लाखों...