सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र के नायक ,,,ओर ट्रंप ,,,खलनायक बन गये ,,

 ट्रंप ओर मोदी जी की तुलना वर्तमान हालतों पे एक खबर ( vinod meghwani )राजनीति अगर मर्यादा से की जाये तो जनता आपको नायक मान लेती है और सदियों तक आप को आदर्श मानती है और अगर आप राजनीति में अमर्यादित हो जाते है तो ,,आप,,,जनता की नजरों में ,,खलनायक , बन जाते ,,, आज पूरी दुनिया मे ,,,मोदी जी,,,राम की भांति पूजे जा रहे है ,,,,,ओर अमेरिका के ट्रंप ,,,,,,रावण ,,की,,,तरह दुत्कारे जा रहे ,,,,,,राजनीति में,,,,धर्य ओर संयम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है,,,,,,।

दुनिया भर में लोकतंत्र के रखवाले अमेरिका का लोकतंत्र संकट में है। ऐसा मैं नहीं कह रहा। ऐसा वहां की संसद में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों कह रहे हैं। 


आज के संसद की बहस में जहां रिपब्लिकन पार्टी के अन्य संसद सदस्यों ने अपने मुखिया डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करते हुए यह कहा की पेनसेल्वेनिया में कुल जितने वोट डाले गये थे, गिनती के समय उससे 2200 वोट ज्यादा पाये गये। ध्यान देने वाली बात यह है की अकेले पेनसेल्वेनिया का रिजल्ट बदलने भर से अमेरिका का चुनाव परिणाम बदल सकता है। जबकी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों का यह कहना है की ट्रम्प केवल आरोप लगाने का काम कर रहे हैं जबकी कायदे से उनको अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिये। 


ट्रम्प ने 2 दिन पहले उपराष्ट्रपति माईक पेंस को यह सलाह भी दे डाली की नये चुने संसद सदस्यों को जिन पर वह आरोप लगा रहे हैं उनका सर्टिफिकेट रोक लें और परिणाम को अवैध घोषित कर दें क्युकी यह अधिकार उपराष्ट्रपति के पास अमेरिका संविधान द्वारा प्रदत्त है। लेकिन माईक पेंस इस तरह के अतिवाद पर न जाने वाले हैं और न ही गये। अन्तत: ट्रम्प और रिपब्लिकन समर्थक सड़क पर उतर आये संसद को घेर लिया। जमकर तोड़ फोड़ की, सर्टिफिकेशन की पुरी प्रक्रिया को रोक दिया गया। बाद मे बल प्रयोग करके लोगों को भगाया गया। इस घटना में एक महिला की जान जाने की सरकारी सूचना है। 


अमेरिका में यह खेल भले अब ट्रम्प खेल रहे हों, पर यह पुरा खेल इसके पहले 2-2 साल के अंतर पर लगातार नीग्रो/ब्लैक लोगों को भड़का कर डेमोक्रेटिक खेलते रहे हैं। हाल ही में घटित "ब्लैक लाइफ मैटर" डेमोक्रेटिक पार्टी के उसी खेल का हिस्सा था। दरअसल अमेरिका में कम्युनिस्ट/ लिबरल/ जेहादी/ सेकुलर एजेंडे को ढ़ोने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के ही लोग हैं। भारत के सापेक्ष समझना हो तो आप यह समझिये की कांग्रेस डेमोक्रेटिक पार्टी है और भाजपा रिपब्लिकन पार्टी। नीग्रो आबादी उसी तरह की असन्तुष्ट और बलवा प्रिय आबादी है जैसी भारत में मौलवी नियन्त्रित मुस्लिम आबादी है। 


पुरी दुनिया में खेल वहीं चल रहा है। कम्युनिस्ट/ लिबरल/ जेहादी और सेकुलर एक ऐसे आबादी को पकड़ कर रखते हैं जो सर्वदा असन्तुष्ट हो, मूर्ख हो और बलवा प्रिय हो। इसी आबादी के असंतुष्टि को उसके मूर्खता के कारण हवा दी जाती है और फिर इनसे बलवा करवाया जाता है। इस बलवे से यह सदैव असन्तुष्ट आबादी अपने आप को प्रताड़ित बताती है और बहुमत से चुने हुए सरकार को तानाशाह बताती है।


यह खेल भारत में भी चल रहा है। पर अमेरिका में यह खेल सफल हो गया लेकिन भारत का अमेरिका से तीन गुना बड़ा और विषम लोकतंत्र होने के बावजूद यह खेल भारत में असफल हो गया। इसके पीछे कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण कारण हैं। 


कम्युनिस्ट/ लिबरल/ जेहादी/ सेकुलर ब्रिगेड से लड़ना आसान काम नहीं है। क्युकी यह सीधे युद्ध नहीं लड़ते। यह नैरेटीव की लड़ाई लड़ते हैं इसलिये इन पर सीधा प्रहार इनके विक्टिम कार्ड को और मज़बूत बनाता है। ट्रम्प ने यहीं बहुत बड़ी गलती कर दी। उसने इनके इस नेक्सस को तोड़ें बिना लडाई मोल ले ली। उसका परिणाम यह है की हर अखबार, हर चैनल, हर बुद्धिजीवी या तो ट्रम्प के खुलकर विरोध में है या फिर खुद मूर्ख साबित होने के डर से समर्थन करने में भयभीत है।


जबकी नरेंद्र मोदी को हम देखे तो मामला बिलकुल उल्टा पाते हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में न तो राम मन्दिर को छुआ, न धारा 370 को, न CAA को और न ही ठीक से NRC को। बल्की अपने नारे सबका साथ - सबका विश्वास को ही ठीक से लागू किया। लेकिन पिछले कार्यकाल में धीरे-धीरे एक एक करके मेन स्ट्रीम मीडीया मे अपने विरोधियों का पर कतरते गये। बड़े बड़े विरोधी पत्रकार कब ट्रेंड सेटर से यू ट्युबर बन गये पता ही नहीं चल पाया। अपने लोगों की एक फौज खड़ी की। बड़े बड़े संस्थानों से बामपंथीयों को एक झटके में नहीं निकाला बल्की उनका कार्यकाल पुरा होने दिया फिर एक एक करके अपने लोगों को स्थापित किया। विदेशी NGO को बैन करने के बजाय उनकी फडिंग रोक दी। बिना फंड का NGO जैसे बिन पानी मछली। मिशनरियों पर धीरे धीरे शिकंजा कसा और दिल्ली में एक पत्थर चलने पर भी अपने मंत्रियों से बयान दिलवाया। कश्मीर में महबूबा मुफ्ती तक के साथ सरकार चलाई। नार्थ ईस्ट में छोटा बड़ा जो मिला उससे बातचीत की, साझेदारी की। 


कुल मिलकर दुनिया के सबसे दुष्कर नेक्सस यानी कम्युनिस्ट/ लिबरल/ जेहादी/ सेकुलर नेक्सस को कम से कम 50-60% तक मोदी ने न केवल तोड़ दिया बल्की धीरे धीरे अपने द्वारा स्थापित मीडिया से डिसक्रेडिट करा दिया। 


और अब जब दुसरे कार्यकाल में वह एक से बढ़कर एक बडे निर्णय ले रहे हैं, तब भी ये नेक्सस लगा है पर आर्थिक और विश्वास दोनों की दृष्टी से काफी हद तक डिसक्रेडिट हो चुके लोग अपना वह रूप नहीं दिखा पा रहे हैं जैसा की वह अमेरिका में दिखा रहे हैं। चाहे NRC और CAA का प्रोटेस्ट हो, किसान आन्दोलन हो, कोरोना के समय गृह युद्ध फैलाने की साज़िश हो, यह सब इसी लाबी का काम है। लेकिन इन्हें इतना कमजोर किया जा चुका है की इनका सारा प्रयास मिट्टी में मिल हा रहा है। बचा खुचा एजेन्डा इसलिये भी नहीं चल पा रहा है की मोदी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया की राजनिती नहीं हो रही। न CAA प्रोटेस्ट में लाठी चलाया गया और न ही किसान आन्दोलन में। जब विचारधारा और पैसा काम करना बन्द कर दे तो राजनिती केवल सहानुभूति के ईंधन  से चल सकती है पर उसके लिये सरकार की तरफ अत्याचार होना जरुरी है। लेकिन सरकार वह भी नहीं कर रही। 


तो सरकार कर क्या रही है??

सरकार बिलकुल वहीं कर रही है जो उसे करना चाहिये अर्थात ऐसे काम जिसका इन्तज़ार सदियों से पराजित हिन्दू समाज कर रहा था। कुछ लोगों को यह चिन्ता है की वाड्रा जेल क्युं नहीं जा रहा? राहुल कुछ भी कैसे बोल रहा है??


वाड्रा जेल ही चला जायेगा तो गांधी परिवार के पास खोने के लिये क्या बचेगा? वास्तव में खो जाने से बड़ा डर है खो जाने का डर और खो जाने के बाद जो सहानुभूति मिलेगी सो अलग। 


तो क्या सरकार एग्रेसिव नहीं है??

शरीर का एक हिस्सा मुह है तो एक हिस्सा हाथ पैर भी है। जब हाथ पैर चुपचाप चल रहा है तो जबरदस्ती मुह से चिल्लाने की क्या आवश्यकता है? 

क्या राम के इच्छा के बिना हनुमान लन्का में तोड़फोड़ कर आये?

कतई नहीं। हनुमान तो राम के इच्छा के प्राकट्य भर हैं। तो जो तोड़फोड़ योगी जी अब शिवराज और खट्टर कर रहे हैं क्या वह मोदी की इच्छा के विपरित है? बिलकुल भी नहीं पर राम की मर्यादा अलग है और हनुमान की अलग है। 


इसलिए भारत में जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है। 

धैर्य रखिए। सबका नम्बर आयेगा। 

मोदी को ट्रम्प बनने की सलाह देने वाले भी अपना विश्लेषण करें। मोदी उन कुछ गिने चुने ऐतिहासिक लोगों में हैं जिनके पास शक्ति और विनम्रता दोनों है। पौरुष और ममत्व दोनों है। ऐसा गुण केवल शिवशंकर में है। प्रसन्न रहें, भक्तों के लिये जो होगा सब अच्छा होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के घर ED,रेड,

Vinod raja meghwani (sampadak) 📰 एक खबर इंडिया | प्रमुख राष्ट्रीय समाचार संपादक: विनोद राजा मेघवानी प्रायोजक: 🧱 JK लक्ष्मी सीमेंट – मजबूती की पहचान --- दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा: मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच तेज, दस्तावेज जब्त दुर्ग (छत्तीसगढ़), विशेष रिपोर्ट  विनोद राजा मेघवानी दुर्ग| राज्य के शांत माने जाने वाले औद्योगिक शहर दुर्ग में मंगलवार सुबह अचानक हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक नामचीन होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है, वहीं स्थानीय कारोबारी जगत में भी हलचल बढ़ गई है। --- सुबह-सुबह दस्तक, पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश सुबह 6 बजे के लगभग दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के बंगले पर 6 सदस्यीय ED की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान किसी मीडिया या बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम के सदस्य सीधे उस...

20 करोड़ की ठगी छत्तीसगढ़ में शातिर ठग ने अंजाम दिया

Vinod raja meghwani (sampadak) एक खबर (VINOD raja meghwani  ) सूत्रों से मिली खबर अनुसार उत्तरप्रदेश के ,,,रावत एसोसिएट प्रबंधक मैनेजर अजय ने शिकायत लिखवाई । K k   shirwartav ne  उनके बॉस अर्जुन रावत 1000 करोड़ का ठेका दिलाने का आश्वाशन दिया ओर फर्जी दस्तावेजों के जरिए  लगभग 20 करोड़ रुपए एडवांस में ठग लिए । छत्तीसगढ़ के  नेताओं का खुद को करीबी बताने वाले बिलासपुर के kk shriwastav   पर लगभग 20 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है। यूपी के रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक केके श्रीवास्तव ने उनके मालिक अर्जुन रावत को 1000 करोड़ का काम दिलाने का आश्वासन दिया और फिर फर्जी दस्तावेज भेजकर ठगी की। Kk  shriwastav के साथ उसके बेटे कंचन ओर kk shriwastav खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े नेता भगोड़े ठग kk  shriwastav से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये सुबह श्रीवास्तव से तांत्रिक पूजा करवाते थे। ये नेता कौन सी पार्टी के, ये नहीं लिखा गया है। लेकिन ठग पर आरोप है कि वो ...

सिंधु सभा की इकाईयां देश भर भूमिपूजन के उत्सव में दीये जलाएंगे

सेवा         संगठन           संस्कार          *भारतीय   सिन्धू   सभा* ——————————————— अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम मन्दिर के शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री का आभार व देशवासियों व समाज को बधाई । *देशभर में भारतीय सिंधु सभा ईकाइयों द्वारा किया जायेगा दीपोत्सव* भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर के सीए चेतन तारवानी ने राष्ट्र की प्रेस विज्ञप्ति को प्रस्तुत कर बताया  3 अगस्त: भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक में आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन/शिलान्यास समारोह के लिये प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, उप्र के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का आभार प्रकट किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवाणी जी (मुम्बई) ने की ।     सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी (भोपाल) ने कहा कि 500 वर्षाें के संघर्ष तथा लाखों...